डीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से की बात

- आधार कार्ड से तौल रजिस्टर का किया मिलान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 11:58 PM (IST)
डीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से की बात
डीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से की बात

रायबरेली : डीएम ने हरचंदपुर और गंगागंज स्थित धान क्रय केंद्रों का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बात की, तौल कराने में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा। सभी केंद्र प्रभारियों को नियमों से तौल कराने के निर्देश दिए।

डीएम वैभव श्रीवास्तव सबसे पहले गंगागंज स्थित क्रय केंद्र पहुंचे। किसान राम सिंह निवासी चौहनिया, सुरेश कुमार निवासी टांडा से तौल कराने के बारे में जानकारी ली। आधार कार्ड देखा और मिलान किया। उसके बाद हरचंदपुर स्थित केंद्र पहुंचे। यहां बड़ापुरा निवासी तीर्थराज सिंह का धान खरीदा जा रहा था। विपणन निरीक्षक विजय कुमार को नियमानुसार तौल कराने के निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानंद जायसवाल, जिला प्रबंधक पीसीएफ उमेश यादव मौजूद रहे।

एसडीएम ने पूछा घटतौली तो नहीं होती

सरेनी : एसडीएम जीतलाल सैनी ने भी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। तौल करा रहे हमीरगांव के किसान राजेश कुमार, धीरेंद्र कुमार से जानकारी की कि कहीं घटतौली तो नहीं हो रही है। उन्होंने केंद्र प्रभारी से कहा कि तौल के समय केंद्र पर मौजूद रहे। मुझे शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने भुगतान के बारे में जानकारी की। सचिव ने बताया कि अभी तक कई किसानों का भुगतान नहीं हो सका है। एसडीएम ने लेखपाल गोवर्धन मौर्या को तौल रजिस्टर की छायाप्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

किसानों से पूछी समस्या

डलमऊ : तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने डलमऊ, घुरवारा, पखरौली के धान खरीद केंद्रों पर पहुंचे और खरीद की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से समस्याएं पूछी। धान तौल में लंबी वेटिग लिस्ट की शिकायत अन्नदाताओं ने उनसे की। उन्होंने अतिशीघ्र समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन किसानों को दिया।

chat bot
आपका साथी