धान में रोग से परेशान, उपज हुई आधी

रायबरेली : क्षेत्र के शारदा नहर किनारे स्थित धान के खेतों में रोग तेजी से फैल रहा हैँ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:16 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:16 AM (IST)
धान में रोग से परेशान, उपज हुई आधी
धान में रोग से परेशान, उपज हुई आधी

रायबरेली : क्षेत्र के शारदा नहर किनारे स्थित धान के खेतों में रोग तेजी से फैल रहा हैँ। इसके चलते किसानों के 50 प्रतिशत उपज को नुकसान पहुंचा है। किसानों की मानें तो हापर कीड़े फसल को नष्ट कर रहे है। क्षेत्र के मझगवा, सलेमपुर, गुनावर, कमंगलपुर आदि गांव के करीब पांच दर्जन किसानों के खेतों में धान की फसल को हापर कीड़े ने भारी नुकसान कर दिया है। किसान रामजी, अली गफ्फार, जागेश्वर, मथुरा, चंद्रप्रकाश, पंचम, अन्नू आदि ने बताया कि हापर कीड़े के कारण धान की पत्तियां पीली पड़कर मुरझाने लगी है। साथ ही बालियां पतली हो गई। किसानों का कहना है कि कीड़े की जानकारी मिलने के बाद खेतो में दवाई डाली गई, लेकिन इससे पड़ोस के खेतों में फसल को नुकसान पहुंचता है। किसानों ने फसल को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी