घर के अंदर लटकता मिला युवती का शव

उसने फांसी क्यों लगाई इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM (IST)
घर के अंदर लटकता मिला युवती का शव
घर के अंदर लटकता मिला युवती का शव

परशदेपुर : नसीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक युवती ने फांसी लगा दी। उसका शव घर के अंदर लटकता मिला तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के आलमपुर की रहने वाली केवला देवी अपनी बहू के साथ पशुओं के लिए घास काटने खेत गई थी। जबकि उसका पति रामफल घर के सामने अपनी किराने की दुकान में था। घर में बेटी संजू अकेले थी। रामफल खाना खाने के लिए घर आया तो वहां उसे बेटी का शव कमरे के अंदर लटकता मिला। जिसे देख वह दंग रह गया। खबर मिलने के बाद युवती की मां और उसकी भाभी घर पहुंची। थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। सीओ सलोन रामकिशोर सिंह भी जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों से घटना के बारे में जानकारी की। फिलहाल युवती के घर में कोहराम मचा हुआ है। उसने फांसी क्यों लगाई, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद छानबीन की जाएगी।

chat bot
आपका साथी