कोरोना का दोहरा शतक, 48 घंटे में सात की मौत

एक ही दिन में कोरोना ने दोहरा शतक लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:32 PM (IST)
कोरोना का दोहरा शतक, 48 घंटे में सात की मौत
कोरोना का दोहरा शतक, 48 घंटे में सात की मौत

रायबरेली : एक ही दिन में कोरोना ने दोहरा शतक लगा दिया। महज 48 घंटे के भीतर सात लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते संक्रमण से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे हालात में सुरक्षा नियमों का अनुपालन बेहद जरूरी हो गया है।

शिवगढ़ के सुगंधखेड़ा निवासी 48 वर्षीय शख्स की कोरोना रिपोर्ट दस अप्रैल को पॉजिटिव आई थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई। हरचंदपुर निवासी 36 वर्षीय युवक को 11 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहीं पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुबक्शगंज के ओनई पहाड़पुर निवासी 80 वर्षीय वृद्धा का इलाज एल-टू फैसिलिटी सेंटर में चल रहा था। रविवार को उसकी भी सांसें थम गईं। पूरे सिद्धा, सरेनी की वृद्ध महिला की भी एल-टू हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जान चली गई। यहीं 40 वर्षीय महिला, वृद्धा और गोविदपुर के 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई।

जनपद में पहली बार एक दिन में 200 लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। साथ ही इस महामारी से अल्प समय में सात लोगों की मौत भी पहले कभी नहीं हुई। ये आंकड़े चौकाने वाले हैं। 45 फीसद वैक्सीनेशन

सोमवार को 10200 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 4653 लोग वैक्सीन लगवाने सेंटरों पर पहुंचे। रविवार को यह आंकड़ा 25 फीसदी पर सिमट गया था। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली वैक्सीन को लगवाने में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, ये स्वस्थ समाज के लिए अच्छी बात नहीं है। नाइट क‌र्फ्यू

रविवार की रात से 21 अप्रैल तक नाइट क‌र्फ्यू शुरू हो गया है। रात नौ बजे से सुबह छह तक अतिआवश्यक कार्यों को छोड़कर बाकी पर रोक लगा दी गई है। मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई नियमों की अवहेलना न करने पाए। बरतें ये सावधानी

-मास्क पहनें

-सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

-गुनगुने पानी का सेवन करें।

-काढ़ा और इम्यून मजबूत करने वाले पदार्थों का सेवन करें।

chat bot
आपका साथी