डीएम के पिता समेत छह लोगों की कोरोना से मौत

कोरोना से संक्रमित होने पर जिलाधिकारी के पिता समेत छह लोगों की जान चली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:25 PM (IST)
डीएम के पिता समेत छह लोगों की कोरोना से मौत
डीएम के पिता समेत छह लोगों की कोरोना से मौत

रायबरेली : कोरोना से संक्रमित होने पर जिलाधिकारी के पिता समेत छह लोगों की जान चली गई। गुरुवार को 119 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठ अप्रैल के बाद पहली बार ये आंकड़ा इतना कम हुआ है। 297 मरीजों ने बीमारी को मात दी है। लाकडाउन की वजह से संक्रमण की रफ्तार कम होती दिख रही है।

डीएम वैभव श्रीवास्तव के पिता का इलाज दिल्ली के वेदांता अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को डलमऊ घाट पर किया जाएगा। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने शाम को घाट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। लालगंज के बनईमऊ, जगतपुर के शंकरपुर, पाहो, सलोन के पैगंबरपुर और महराजगंज के अजीतपुर में रहने वाले पांच लोगों की भी महामारी की वजह से जान चली गई।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि लाकडाउन का असर दिखने लगा है। संक्रमित मिलने वालों का ग्राफ घट रहा है। मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सुरक्षा नियमों का पालन करते रहिए। शारीरिक दूरी और मास्क बेहद जरूरी है।

महज 30 फीसदी वैक्सीनेशन

गुरुवार को 3480 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। महज 1049 लोग ही वैक्सीनेशन कराने आए। लगातार प्रयासों के बावजूद लोग टीकाकरण के लिए गंभीर नहीं हो रहे हैं। शारीरिक दूरी और मास्क बेहद जरूरी है। जरूरतमंदों को बांटे लंच पैकेट

लालगंज : कस्बे के गांधी चौराहा, बेहटा चौराहा आदि जगहों पर ट्रक, बस, चौपहिया वाहनों को रोक-रोककर उन्हें लंच पैकेट व पानी उपलब्ध कराया गया। रमन तिवारी व सलमान ने बताया कि लंच पैकेट बांटने का कार्य चलता रहेगा। चरन, राधेश्याम, शमशाद, रामकिशोर, राजन, सुरेश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी