वट पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

घाटों पर भोर से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सभी ने स्नान के बाद सूर्य भगवान को अ‌र्घ्य दिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:12 AM (IST)
वट पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
वट पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

रायबरेली : ज्येष्ठ की वट पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने डलमऊ, गेगासो और गोकना गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर भोर से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सभी ने स्नान के बाद सूर्य भगवान को अ‌र्घ्य दिया।

डलमऊ के राजघाट, रानीशिवाला, वीआइपी, संकटमोचन, पथवारी देवी घाट, महावीरन, बड़ा मठ आदि घाटों में मौसम खराब होने के बाद भी लोगों की भीड़ रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तट पर स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर में पूजन अर्चन कर उन्नति की कामना की। अपने तीर्थ पुरोहितों को दान देकर कुटुंब के कल्याण की कामना की। घाटों पर स्नान दोपहर तक चलता रहा। बड़ा मठ के स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने कहा कि, पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के बाद गरीबों को अन्न, फल दान व भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पवित्र नदियों में स्नान से जीवन सुखमय हो जाता है। तीर्थ पुरोहित और नगर पंचायत कर्मियों ने लोगों को शारीरिक दूरी का पालन कर स्नान और पूजन करने की अपील करते रहे।

घाटों पर पहुंची भारी भीड़

सरेनी : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर क्षेत्र के शिवपुरी, रालपूर, कलैया खेड़ा आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और मां गंगा का पूजन किया। इस दौरान लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया। गेगासो घाट पर भी भारी भीड़ एकत्र रही। मां संकटा मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने बताया कि करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।

chat bot
आपका साथी