सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

ब्लॉक सभागार में सोमवार को भाजपाइयों की बैठक हुई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:47 PM (IST)
सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा
सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

रायबरेली : ब्लॉक सभागार में सोमवार को भाजपाइयों की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि पार्टी जिले की सभी 989 ग्राम पंचायतों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। सभी सीटों पर फतेह हासिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम संयोजक बनाए जाएंगे। ये प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठकर गांव में पार्टी को मजबूती दिलाएंगे। इसके अलावा विधायक राम नरेश रावत और पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। सरोज गौतम, शरद सिंह, डॉ. जीबी सिंह, दिनेश सिंह भदौरिया व पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी