कोरोना को दी मात, फिर भी जिदगी की जंग हार गए भाजपा विधायक

किडनी और लिवर में संक्रमण बढ़ने के बाद बिगड़ती गई तबीयत। शुक्रवार सुबह 4.30 बजे अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:25 PM (IST)
कोरोना को दी मात, फिर भी जिदगी की जंग हार गए भाजपा विधायक
कोरोना को दी मात, फिर भी जिदगी की जंग हार गए भाजपा विधायक

रायबरेली : सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी की शुक्रवार सुबह अपोलो अस्पताल में मृत्यु हो गई। कोरोना को मात देने के बाद उनके लिवर व किडनी में इंफेक्शन फैल गया था। दोपहर में विधायक के गांव डीह ब्लाक के पदमनपुर बिजौली में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधायक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विधायक के निधन पर शोक जताया है।

भाजपा विधायक को पांच अप्रैल को बुखार आया था। घर पर ही रहकर उन्होंने इलाज शुरू किया। आठ अप्रैल को ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पीजीआइ में भर्ती कराया गया। कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वहीं पांच दिन तक उनका इलाज चला। रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह लखनऊ में ही विधायक आवास में रुक गए, मगर दो दिन बाद ही वह फिर बीमार हो गए।

सांसद स्मृति ईरानी की मदद से उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। विधायक पुत्र कैलाश कुमार ने बताया कि एक मई को दोबारा कोरोना जांच हुई, जो कि निगेटिव आई। इस बीच विधायक के लिवर और किडनी में इंफेक्शन हो गया, जिसकी वजह से लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार की सुबह करीब 4.30 बजे अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

उनका पार्थिव शरीर सुबह ही उनके गांव लाया गया। शोक संवेदना जताने के लिए काफी संख्या में लोग उनके आवास पर एकत्र थे। एमएलसी दिनेश सिंह, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, परशदेपुर चेयरमैन विनोद कौशल, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, डीह के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख उदय विक्रम सिंह व छतोह के सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी