छावनी बनी दीवानी, मतदान आज

रायबरेली : सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव का दिन आ गया है। अध्यक्ष और

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 11:44 PM (IST)
छावनी बनी दीवानी, मतदान आज
छावनी बनी दीवानी, मतदान आज

रायबरेली : सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव का दिन आ गया है। अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए लगातार दो महीने से मेहनत चल रही थी। किसकी मेहनत कितनी सफल रही, यह मंगलवार को मतदान में तय हो जाएगा।

दीवानी कचेहरी में मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान होंगे। सेंट्रल बार के सभागार में मतदान होगा। इसमें 1222 अधिवक्ता मतदान करेंगे। यहां दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए अधिवक्ता को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यही नहीं इस दौरान अस्त्र और शस्त्र लाने पर भी पाबंदी होगी। मतदान के एक दिन पहले ही भारी पुलिस फोर्स और पीएसी ने डेरा डाल दिया है।

नौ पदों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के एक-एक पदों के लिए, उपाध्यक्ष के दो, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए मतदान होना है। अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय ¨सह, अतुल शुक्ला, सुरेंद्र ¨सह भदौरिया, सुरेश यादव मैदान में हैं। वहीं महामंत्री के लिए सुरेश श्रीवास्तव, विजय वाजपेयी, देवेंद्र ¨सह, मदन शुक्ला चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे ह ं। इसके अलावां अन्य पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी भी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

कल आएगा निर्णय

एल्डर कमेटी के चेयरमैन सैयद मोहम्मद नवाब ने चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया। कहा बुधवार को मतगणना होगी। देर शाम तक सभी पदों के निर्णय आ जाएंगे। इस मौके पर सदस्य वीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, इंद्र कुमार मिश्र, शंकर लाल गुप्ता, पीएल पाल, शैलेश चन्द्र मिश्रा, इन्द्र बहादुर ¨सह, घनश्याम शुक्ला, धीरेन्द्र ¨सह, कमल यादव, ऐजाज शाकिर, सुहैल सिददीकी, ओपी ¨सह, पीपी तिवारी, अनन्त मिश्रा, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी