वर्षों से खराब सड़क, मरम्मत का इंतजार

गढ़ टिकरिया संपर्क मार्ग पूरी तरह से बदहाल है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 12:39 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 12:39 AM (IST)
वर्षों से खराब सड़क, मरम्मत का इंतजार
वर्षों से खराब सड़क, मरम्मत का इंतजार

रायबरेली :गढ़ टिकरिया संपर्क मार्ग पूरी तरह से बदहाल है। जगह-जगह बने गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों कई बार अफसरों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन मार्ग दुरुस्त नहीं कराया गया।

रामगढ़ टिकरिया संपर्क मार्ग जिगना, बैरीहार, गोकुलपुर, इटौरा बुजुर्ग, दौलतपुर ग्राम सभाओं को जोड़ता है। इसी मार्ग से लोग सलोन, सूची पहुंचते है। इन गांवों के करीब 10 हजार लोगों का आना जाना रहता है। छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहन तक इन गांवों में इसी मार्ग से आते जाते हैं। रामगढ़ निवासी अजय सिंह, सोनू सिंह, पूरे पंडित निवासी प्रदीप त्रिवेदी, पूरे मतिसिंह निवासी अरुण सिंह आदि ने कई बार सड़क निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द मार्ग न बनवाया गया तो हम सब प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी एमके पांडेय ने बताया कि 15 दिन में मार्ग मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

झाड़ियों से पटी नहर, खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी

रायबरेली: डलमऊ पंप कैनाल की सफाई न होने से पूरी नहर तालाब में तब्दील हो चुकी है। कटीली झाड़ियों व जलकुंभी से पटी है। नहर की सफाई न होने से रजबहों से खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों की इस समस्या को जिम्मेदार भी नजरअंदाज कर रहे हैं।

डलमऊ पंप कैनाल की लंबाई 28 किमी है। करीब 12 किमी का क्षेत्र विकासखंड जगतपुर में आता है। इसी नहर के भरोसे हजारों किसान खेती करते हैं, लेकिन इन किसानों को कभी इससे पानी नहीं मिल पाता है। धोबहा प्रधान प्रतिनिधि राम विष्णु चौधरी, गोकुलपुर प्रधान मोहम्मद कयूम, रामगढ़ प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह ने बताया कि मुख्य नहर की सफाई वर्षों से नहीं हुई है। रजबहे की सफाई कराई जा रही है। नहर की सफाई जब तक नहीं होगी, तब तक किसानों को पानी नहीं मिल सकेगा। रजबहों की सफाई कराने से कोई लाभ नहीं मिलेगा। नहर की सफाई न होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी