विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल

रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार को नाली विवाद में दो पक्षों मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:08 AM (IST)
विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल
विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल

रायबरेली : बछरावां थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार को नाली विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी और कुल्हाड़ी चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव निवासी राहुल (24) पुत्र रामनरेश ने घर के सामने नाली का पानी बहता देख राजेंद्र कुमार पुत्र नन्हा को मना किया। उसके विरोध करने पर दूसरे पक्ष से नन्हा उर्फ मोलहे, राजेंद्र, रामचंद्र, हरिश्चंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने दौड़े भाई चंद्रप्रकाश व मां रामरानी को भी पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी