अश्वनी त्रिपाठी एनटीपीसी के नए समूह महाप्रबंधक

रायबरेली : एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक आरके सिन्हा का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्था

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 11:49 PM (IST)
अश्वनी त्रिपाठी एनटीपीसी के नए समूह महाप्रबंधक
अश्वनी त्रिपाठी एनटीपीसी के नए समूह महाप्रबंधक

रायबरेली : एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक आरके सिन्हा का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर अब अश्वनी कुमार त्रिपाठी ऊंचाहार के नए समूह महाप्रबंधक बनाए गए हैं।

ऊंचाहार एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक आरके सिन्हा को ऊंचाहार से हटाकर एनटीपीसी की कर्नाटक राज्य में स्थित कुटजी परियोजना में भेजा गया है। वहीं अभी तक तालचर उड़ीसा में समूह महाप्रबंधक रहे अश्वनी कुमार त्रिपाठी को ऊंचाहार भेजा गया है। नए महाप्रबंधक ने ऊंचाहार परियोजना में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। साथ ही परियोजना के सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुला़कात की।

chat bot
आपका साथी