लोडर पलटा, नौ लोग घायल

रायबरेली भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लोडर के पलट जाने से उस पर सवार नौ लोग घायल ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:08 AM (IST)
लोडर पलटा, नौ लोग घायल
लोडर पलटा, नौ लोग घायल

रायबरेली : भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लोडर के पलट जाने से उस पर सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

बाराबंकी जनपद के पुरई सैदपुर निवासी दशरथ अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने के लिए शुक्रवार को डलमऊ गया था। उसके साथ परिवारीजन और अन्य रिश्तेदार भी गए थे। मुंडन कराने के बाद शाम को सभी लोग एक लोडर से वापस बाराबंकी जा रहे थे। उस पर करीब दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। मुंशीगंज स्थित एम्स के पास लोडर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में लोडर पर सवार आशाराम (30), दशरथ रावत (38), श्रवण कुमार (33), सुगुनू कुमार (14), तुलसा देवी (55), आशारानी (30), मसाना (38), पियारा देवी (28), चंद्रेश रावत (28) घायल हो गए। एम्स चौकी के इंचार्ज टीएन मिश्र का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी