ताजिया दफ नाने के विवाद में 11 को जेल

: मोहनगंज थानाक्षेत्र के सैंबसी गाव में ताजिया दफ नाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 01:12 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 01:12 AM (IST)
ताजिया दफ नाने के विवाद में 11 को जेल
ताजिया दफ नाने के विवाद में 11 को जेल

: मोहनगंज थानाक्षेत्र के सैंबसी गाव में ताजिया दफ नाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रकरण को लेकर गाव में तनाव व्याप्त है।

थानाक्षेत्र के गाव सैंबसी में रविवार को कुछ ताजियेदार ताजिया दफ नाने को कर्बला स्थल जा रहे थे तो कुछ ताजियेदार पहले अपनी ताजिया लेकर मौके पर पहुंचना चाहते थे। जिसका दूसरे ताजियेदारो ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दुसरे पर हमलावर हो गए और फ ौजदारी की नौबत आ गई। लोगों के दखल पर भी उग्र ताजियेदार शांत नहीं हुए। मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस प्रकरण को आम सहमति के आधार पर निस्तारित करने में जुटी थी। तभी मनबढ़ आरोपी थाने में भी झगड़ गये और फ ौजदारी पर आमादा हो गए। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाति भंग के मामले में कलीम, सिराज, इसरार, इजराइल व दूसरे पक्ष के मो. इकबाल, मो. वक्र अली, मो. शाकिर, मो. सगीर, लाल मोहम्मद को जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि आरोपियों को शाति भंग मामले में जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी