प्रस्तावित 105 परीक्षा केंद्रों की सूची पर बोर्ड की मुहर

अनंतिम सूची में शामिल चार विद्यालय बाहर तो एक नया केंद्र बना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:17 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:17 AM (IST)
प्रस्तावित 105 परीक्षा केंद्रों की सूची पर बोर्ड की मुहर
प्रस्तावित 105 परीक्षा केंद्रों की सूची पर बोर्ड की मुहर

रायबरेली : माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की सरगर्मी बढ़ गई है। परीक्षा केंद्रों को लेकर संशय समाप्त हो गया है। जिला कमेटी द्वारा प्रस्तावित 105 केंद्रों की सूची पर बोर्ड ने अंतिम मुहर लगा दी है। इसके साथ ही परिषद के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसमें अनंतिम सूची में शामिल चार विद्यालयों को बाहर कर दिया गया है। वहीं एक नया केंद्र बनाया गया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग काफी सतर्क है। परीक्षा केंद्र में पारदर्शिता बने, इसके लिए जिला और तहसील स्तर पर कमेटी द्वारा स्कूलों का सत्यापन किया गया। इससे पहले अनंतिम सूची 104 परीक्षा केंद्रों की जारी की गई थी। इसमें कई खामियां सामने आई थीं। कुछ विद्यालय ऐसे भी शामिल कर दिए गए, जिनके पास पर्याप्त संसाधन तक नहीं थे। परीक्षार्थियों के आवंटन में भी गड़बड़ी हुई थी। कुछ का केंद्र 50 किमी दूर बना दिया गया था। इसको लेकर विद्यालय संचालकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने बैठक की। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए खामियों को दूर किया गया। जिले स्तर पर 105 केंद्रों की सूची जारी की गई। इसमें भी 18 फरवरी तक आपत्ति मांगी गई थी। बाद में बोर्ड को भेज दिया गया। बोर्ड ने अंतिम मुहर लगाते हुए जिला कमेटी की प्रस्तावित सूची में बिना कोई फेरबदल किए जारी कर दिया।

इनसेट

बोर्ड परीक्षा पर एक नजर

कुल परीक्षार्थी- 71828

इंटरमीडिएट - 33123

हाईस्कूल- 38705

परीक्षा केंद्र- 105

इनकी सुनें

बोर्ड द्वारा प्रदेश के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी मिली है। अब परीक्षा को पारदर्शिता से कराना पहली प्राथमिकता है। केंद्रों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

डॉ. चंद्र शेखर मालवीय, जिला विद्यालय निरीक्षक

chat bot
आपका साथी