युवक ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

सुवंसा फतनपुर थाना क्षेत्र के बुधई का पूरा कनेवरा गांव में युवक ने अपनी जिदगी खत्म कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 09:59 PM (IST)
युवक ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप
युवक ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

सुवंसा : फतनपुर थाना क्षेत्र के बुधई का पूरा कनेवरा गांव में युवक ने अपनी जिदगी खत्म कर ली। वह फांसी पर झूल गया। गांव के जिलेदार पटेल के पहली पत्नी मीरा देवी के एक लड़की पूनम है। उसकी शादी हो चुकी थी। दो साल पहले प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। दूसरी संतान के रूप में जितेंद्र कुमार पटेल 18 साल का था। मां मीरा देवी के साथ घर पर ही रहता था। वह इंटर में पढ़ता था। मीरा की मानसिक दशा ठीक न रहने पर जिलेदार ने तीन साल पहले सोरांव क्षेत्र में दूसरी शादी की थी। जब से दूसरी पत्नी आई तब से घर में अशांति बनी रहती थी। जिलेदार दूसरी पत्नी के साथ सूरत में रहने लगा। एक सप्ताह पूर्व दूसरी पत्नी से लड़का पैदा हुआ। मंगलवार को छठवीं का कार्यक्रम घर पर रखा गया था। सब लोग खाना पीना खाकर सो गए थे। जितेंद्र कुमार कमरे में सोने गया था और सुबह काफी देर तक जब नहीं निकला तो स्वजन परेशान हो गए। देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। करीब 10 बजे तक न खुलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो जितेंद्र कुमार का शव बल्ली के सहारे फांसी से लटका था। स्वजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। जीतेंद्र के ननिहाल वाले फतनपुर पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। पिता जिलेदारपटेल की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्वजन जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं ननिहाल वाले हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इस मामले में भी तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी