कार्यकर्ता सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं : प्रांशुदत्त

प्रतापगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:19 PM (IST)
कार्यकर्ता सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं : प्रांशुदत्त
कार्यकर्ता सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं : प्रांशुदत्त

प्रतापगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का शुक्रवार को जिले भर में स्वागत किया गया। प्रयागराज की सीमा से लेकर कोहंड़ौर बाजार तक ढोल नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। देल्हूपुर बाजार में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, दिनेश गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे। इसी तरह शेखपुर, विश्वनाथगंज बाजार, भूपियामऊ, गोपालापुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने •ाोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में बाबागंज व चौक में जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। ब्लाक प्रमुख सत्यम ओझा ने रामफल इनारी में, भगवा चुंगी चौराहा पर अनुराग पांडेय एवं आलोक शुक्ला चंचल ने चौक घंटाघर में •ाोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता भारत माता की जय,वंदेमातरम, मोदी-योगी •ादिाबाद के नारे लगाए जाते रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह,भाजयुमो जिला महामंत्री लोकेश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह शिल्पी,मृदुल गुप्ता,अनुभव शुक्ला,जिला मंत्री मंगलम यादव,जिला मीडिया प्रभारी संदीप मिश्रा,सिद्धार्थ सिंह रघुवर,मंडल अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय गोलू,अवनीश पांडेय, राहुल ओझा,अमित वैश्य,विपुल शुक्ला,विपिन सिंह सोमवंशी,रिशभ विश्वकर्मा,रोहित बाबू,अनूप शर्मा,शोभित,सुनील सरोज,विकास मिश्रा,घनश्याम वैश्य,मुन्ना धनगर,पवन गुप्ता,रवि साहू आदि उपस्थित रहे। वहीं कोहंड़ौर बाजार में भाजयमुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वागत सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के युवा कार्यकर्ता जोर, शोर से सत्ता की पुन: वापसी के लिए जुट जाएं। इस मौके पर रणंजय सिंह, अजय पिटू, प्रवीअण, राहुल, राम प्रसाद सिंह एवं धवल द्विवेदी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी