चुनाव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता : प्रो.ओझा

रानीगंज अखिलेश सरकार में उतर प्रदेश का विकास हुआ था। भाजपा सरकार में विकास के नाम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:31 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:31 PM (IST)
चुनाव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता : प्रो.ओझा
चुनाव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता : प्रो.ओझा

रानीगंज : अखिलेश सरकार में उतर प्रदेश का विकास हुआ था। भाजपा सरकार में विकास के नाम पर जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। यह बातें पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने बुधवार को रानीगंज में पार्टी के सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सरसों के तेल, पेट्रोल, डीजल के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बदले की भावना से भाजपा सरकार काम कर रही है। कार्यकर्ता अभी से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ता की बदौलत ही चुनाव जीता जाता है। पूर्व विधायक श्याद अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही उत्तर प्रदेश का विकास कर सकती है। सपा नेता शकील अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरा पूर्णांशु श्यामू ओझा ने युवाओं में जोश भरा। सपा महासचिव शमीम अहमद अशोक मिश्र पप्पू विधान सभा रानीगंज अध्यक्ष डा. शेर बहादुर यादव, बृजेश यादव व सुशील कुमार सहित पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस दौरान साबिर अली, अनिल तिवारी, मुन्ना तिवारी, राम आधार यादव, अजय मिश्रा मौजूद रहे। विश्वनाथगंज प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी की सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक विश्वनाथगंज विधानसभा के मानधाता बाजार व सगरा में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया। जिलाध्यक्ष छविनाथ ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही समाजवादी साथियों को एकजुट होकर काम करना होगा। इस अवसर पर संजय पांडेय, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, इरशाद सिद्दीकी, उदय प्रताप सिंह, उमेश वर्मा, दीपक, सौरभ सिंह, राहुल सिंह, महेंद्र यादव, गुलफाम खान, रहे।

--

शिरकत करेंगे कैबिनेट मंत्री

संसू, उड़ैयाडीह : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव कार्यक्रम में गुरुवार दिन में 10 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती आएंगे। वह प्राथमिक विद्यालय उड़ैयाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी उनके मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय ने दी।

--

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से बृजेंद्र ने कराई सैनिक के स्वजनों से बात

--फोटो : 04 पीआरटी 150

संसू, दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के सराय नानकार गांव निवासी सेना के जवान चंद्रलोक तिवारी के घर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र पहुंचे। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चंद्रलोक के पिता विजय नारायण तिवारी,भाई वरुण और आलोक से मिलकर उनके दुख में हमेशा साथ रहने का वादा किया। मिश्र ने जवान के पिता की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से फोन पर बात कराई, प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के दौरान जवान के पिता ने चंद्रलोक को शहीद का दर्जा न मिलने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र ने उन्हें सांत्वना देते हुए हर लड़ाई में साथ रहने का वादा किया। उन्होंने कहा कि चंद्रलोक को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। और अन्य शहीदों की भांति परिवार को सुविधाएं दी जानी चाहिए। उक्त अवसर पर पूर्व जिला सचिव संतोष शर्मा, अमन कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, विमल सिंह, अनीशुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी