मासूम को लेकर भाग रही महिला को पकड़कर पीटा

मासूम बच्चे को लेकर भाग रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर मारा-पीटा और उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:01 PM (IST)
मासूम को लेकर भाग रही महिला को पकड़कर पीटा
मासूम को लेकर भाग रही महिला को पकड़कर पीटा

संसू, कुंडा : मासूम बच्चे को लेकर भाग रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर मारा-पीटा और उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायबरेली जिले के शक्तिनगर मोहल्ला निवासी रजवंत फारूक पुत्र रामदत्त फारूक अपनी दिव्यांग पत्नी सविता व तीन वर्षीय बेटे प्रियांशु के साथ कुंडा कस्बा के नरसिंहगढ़ मोहल्ले में किराये के कमरे में रहता है। रजवंत फारूक गांव-गांव फेरी का काम करता है। शुक्रवार को वह फेरी करने के लिए निकल गया था। घर पर उसकी पत्नी सविता अकेली थी।

वह दिन में करीब 11 बजे शौच के लिए खेत की तरफ चली गई। इस बीच घर पर रहे प्रियांशू को देख एक महिला पहुंची और उसे पकड़कर ले जाने लगी। इस पर मासूम चिल्लाने लगा। बेटे के रोने की आवाज सुनकर सविता भागकर मौके पर पहुंची और बेटे को छुड़ाने लगी। इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।

शोर सुनकर आस-पास की निशा, उमा देवी, बूधा देवी, कांति देवी दौड़कर मौके पर पहुंची और महिला को पकड़कर मासूम को उसके चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान महिलाओं ने आरोपित महिला को जमकर मारा-पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को पकड़कर कोतवाली ले गई। मामले में रजवंत फारूक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी कोतवाल सुरेश सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपित महिला उसे मोहल्ले की रहने वाली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सतर्कता बरतने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी