जल जीवन मिशन से मिलेगा हर घर को शुद्ध पेयजल

कहा गया है कि जल ही जीवन है। बिना जल के जीवन असंभव है। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए सरकार का जल जीवन मिशन पूरे जिले में लागू किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उनसे जल का कनेक्शन लेने को प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्य में पर्यावरण सेना सहयोग कर रही है। पर्यावरण सेना प्रमुख जिले के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर लोगों को इसके बारे में गोष्ठी कर जागरूक कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:10 PM (IST)
जल जीवन मिशन से मिलेगा हर घर को शुद्ध पेयजल
जल जीवन मिशन से मिलेगा हर घर को शुद्ध पेयजल

प्रतापगढ़ : कहा गया है कि जल ही जीवन है। बिना जल के जीवन असंभव है। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए सरकार का जल जीवन मिशन पूरे जिले में लागू किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उनसे जल का कनेक्शन लेने को प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्य में पर्यावरण सेना सहयोग कर रही है। पर्यावरण सेना प्रमुख जिले के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर लोगों को इसके बारे में गोष्ठी कर जागरूक कर रहे हैं।

बीते दिनों मानधाता क्षेत्र के खरवई गांव में पानी पाठशाला का आयोजन किय गया। इसमें विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पानी का कनेक्शन के लिए जागरूक किया गया। जल निगम महकमे की पहल पर पर्यावरण सेना ने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए कनेक्शन लेने, जल संरक्षण और पानी का महत्व बताने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खरवई में जल जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को जल संरक्षण और हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत हर परिवार को अपना कनेक्शन लेने को कहा गया। पानी पाठशाला को संबोधित करते हुए जल शक्ति अभियान के ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि भूजल बचाने के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी है। पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। धरती पर ऑक्सीजन और पानी के बिना हम नहीं रह सकते। उन्होंने सभी को जल के प्रति जागरूक करते हुए वाटर कनेक्शन लेने को प्रेरित किया। जेई जल निगम मानधाता अजीत कुमार ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार जल जीवन मिशन के तहत सभी को पाइप लाइन से जल उपलब्ध करा रही है। उन्होंने सभी से इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, अरुण सिंह चिटू, सरिता देवी, किरण देवी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी