मेघनाथ वध का मंचन देख लगे जयकारे

कटरा गुलाब सिंह स्थानीय बाजार के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का मंचन शुरू हो गया ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:17 PM (IST)
मेघनाथ वध का मंचन देख लगे जयकारे
मेघनाथ वध का मंचन देख लगे जयकारे

कटरा गुलाब सिंह : स्थानीय बाजार के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन रामलीला में मेघनाथ का वध हुआ तो लोग जयकारे लगाने लगे। रामलीला मंचन में राम,लक्ष्मण के साथ बंदरों की सेना ने मेघनाथ पर धावा बोल दिया। तब विभीषण ने बताया कि मेघनाथ अजेय यज्ञ कर रहा है। यदि यज्ञ सफल हो गया तो मेघनाथ को कोई मार नहीं सकता। लक्ष्मण ने राम की आज्ञा से दल बल से मेघनाथ के यज्ञ को असफल करके उसका वध कर दिया। रामादल ने रामचंद्र की जय के उदघोष से परिसर गूंज उठा। राम का किरदार सौरभ अग्रहरि ने निभाया जो, सरकारी फार्मासिस्ट हैं। लक्ष्मण एमबीए हैं। इस मौके पर प्रबंधक अजय अग्रहरि,संचालक अनिल, राजू मैनेजर, सचिव विजय कौशल,कोषाध्यक्ष दिनेश आदि रहे। जहां सत्य व भक्ति, वहीं भगवान : साध्वी पूजा : भगवान की भक्ति करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। भक्त व भगवान के बीच अटूट रिश्ता होता है। यह बातें क्षेत्र के बझान गांव में चिकित्सक डा.राजेंद्र सिंह के संयोजन में चल रही भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वृंदावन से आई कथा वाचक साध्वी पूजा ने कही। कथा में कृष्ण लीला का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण के कई रूप हैं। जहां सत्य से भक्ति का संगम होता है वहीं भगवान का आगमन होता है।आज लोग घमंड में भगवान को भूलते जा रहे हैं। यही कारण है कि मानव अपने जीवन में कई चिताओं से ग्रस्त रहने लगता है। इस मौके पर गोवर्धन पूजा की भव्य झांकी सजाई गई। डा. मनीष सिंह, गोविद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, तीर्थराज राज सिंह, रामकुमार यादव,रामसेवक पांडेय आदि लोगों ने कथा का श्रवण किया।

chat bot
आपका साथी