खाना बनाते समय दीवार गिरी, दो बहनें घायल

पट्टी कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में खाना बनाते समय दो सगी बहनों पर दीवार गिर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM (IST)
खाना बनाते समय दीवार गिरी, दो बहनें घायल
खाना बनाते समय दीवार गिरी, दो बहनें घायल

पट्टी : कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में खाना बनाते समय दो सगी बहनों पर दीवार गिर गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। इसमें एक की हालत नाजुक है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पट्टी तहसील क्षेत्र के कंधई थाना अंतर्गत साल्हीपुर कंजास गांव निवासी कयूम, अयूब दो सगे भाई हैं। दोनों का संयुक्त रसोईघर है। कयूम की दो बेटियां मोना (20) व रानी (16) रविवार की सुबह रसोई घर में खाना बना रहीं थीं। इस दौरान अचानक रसोई घर की दीवार भरभरा कर गिर गई। घटना के समय तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। जब यह रसोईघर गिरा तो मोना को तो हल्की-फुल्की चोटें आईं जबकि छोटी बेटी रानी को गंभीर चोट आ गई। उसे आनन-फानन में स्वजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बैठक में तैयार हुई कार्यक्रमों रणनीति : विश्व हिदू परिषद की बैठक रविवार को कटरा मेदनीगंज में आयोजित हुई। इसमें परिषद के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश ने कहा कि हिदू व राष्ट्र हितों के मसलों पर मजबूती से काम किया जाएगा। संगठन को लगातार सक्रिय रखने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला मंत्री संदीप तिवारी, राजन तिवारी, प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मोहन, विभाग मंत्री रजनीश तिवारी,प्रतापगढ़ व कुंडा दोनों जिला पदाधिकारी एवं 18 ब्लॉक के सभी पदाधिकारी पहुंचे। प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रांत कार्यसमिति सदस्य मोहन लाल, मातृशक्ति किरण बाला, अमरेश सिंह, संजय उपाध्याय व दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने सहभागिता की।

chat bot
आपका साथी