गांव-गांव बनाए जाएंगे आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड

प्रतापगढ़ जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:09 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:09 PM (IST)
गांव-गांव बनाए जाएंगे आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड
गांव-गांव बनाए जाएंगे आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड

प्रतापगढ़ : जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अब इसे गांव-गांव जाकर बनाया जाएगा। साथ ही कार्ड निश्शुल्क बनाए जाएंगे।

आयुष्मान जन जागरूकता के लिए मंगलवार को रैली निकाली गई। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्ड बनवाने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। चयनित लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए सहज जनसेवा केंद्रों पर पैसे देने पड़ते थे, अब फ्री में बनेगा। सहज वालों को पैसा सरकार देगी। जिले में 10 लाख कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है। अब तक करीब सवा दो लाख कार्ड ही बन सके हैं। इसको लेकर डीएम डा. नितिन बंसल व सीडीओ प्रभाष कुमार भी कई बार समीक्षा कर चुके हैं। कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर भी कार्ड बनाने को कहा है। अब आयुष्मान आपके द्वार पखवारा चलाया जा रहा है। नौ अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। योजना में शामिल जिन पात्रों ने कार्ड नहीं बनवाया है उनको प्रेरित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में भी कैंप लगवाए जाएंगे। आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनने से लाभार्थियों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कार्डधारक को पांच लाख रुपये का इलाज हर साल इसमें फ्री मिलता है। आयुष्मान के नोडल डॉ. सुधाकर सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. सीपी शर्मा, महेश सिंह, चंद्रचूड सिंह, विवेक मिश्रा, अंजनी कुमार आदि भी मौजूद रहे। रैली में शामिल कर्मियों ने शहर में घूमकर लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी