ट्रेनों, प्लेटफार्मो पर रखे सतर्कता

प्रतापगढ़ सीओ जीआरपी लखनऊ अनुभाग प्रथम संजीव कुमार सिन्हा शुक्रवार को यहां आए। उन्होंने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:26 PM (IST)
ट्रेनों, प्लेटफार्मो पर रखे सतर्कता
ट्रेनों, प्लेटफार्मो पर रखे सतर्कता

प्रतापगढ़ : सीओ जीआरपी लखनऊ अनुभाग प्रथम संजीव कुमार सिन्हा शुक्रवार को यहां आए। उन्होंने प्रतापगढ़ जीआरपी थाने का निरीक्षण किया।

दिन में तीन बजे आने के बाद उन्होंने बैरक, हवालात, मालखाना व थाना कार्यालय का जायजा लिया। कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं शस्त्र आदि को भी देखा। अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। सीओ संजीव ने कहा कि रेलवे पुलिस को हर वक्त अधिक सतर्क रहना चाहिए। हर समय प्लेटफार्म और ट्रेन समेत अन्य संबंधित स्थानों पर सतर्कता रखी जाए। कोई लापरवाही न हो। अभिलेखों का रखरखाव ठीक से किया जाए। थानाध्यक्ष हरीनाथ यादव ने उनको यहां समस्याओं के बारे में बताया। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने की जानकारी। सीओ ने कहा कि समस्याएं दूर की जाएंगी। इस दौरान उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार निषाद भी मौजूद रहे। वकीलों ने सिविल जज को सौंपा ज्ञापन : एडीजे कोर्ट लालगंज के शीघ्र संचालन तथा सांगीपुर थाने से जुड़े स्टेट केस की सुनवाई की मांग को लेकर लालगंज के वकीलों ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में सिविल जज को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के जरिए लालगंज कोतवाली के स्टेट केस से जुड़ी पुरानी पत्रावलियों को भी अविलंब स्थानीय न्यायालय भेजवाए जाने की मांग की है। संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के उपाध्यक्ष संतोष पांडेय तथा पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई मे नारेबाजी करते वकीलों का जत्था सिविल न्यायालय पहुंचा। विभिन्न मांगों को लेकर वकीलों ने सिविल जज ललिता यादव को ज्ञापन सौंपा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा जिला जज को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि सांगीपुर थाने के कई गांव की दूरी जनपद मुख्यालय ज्यादा होने से संसाधन विहीन गरीब वादकारी परेशान हुआ करते हैं। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश तिवारी ने किया। विकास मिश्र, संदीप सिंह, विपिन शुक्ल, हरिशंकर द्विवेदी, घनश्याम मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, मोहम्मद इरफान आदि अधिवक्ता रहे। अधिवक्ता को मिली जानलेवा धमकी: सदर ब्लाक के भीलमपुर गांव में अपात्रों को आवास वितरित करने की शिकायत पर एक अधिवक्ता को जानलेवा धमकी मिली है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है। बबुरहा गांव निवासी अधिवक्ता संतोष मिश्र ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव में अपात्रों को आवास दिया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने पत्र भेजकर डीएम व मुख्यमंत्री से की थी। प्रधान ने एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा है। शिकायत करने पर उस वाट्सएप ग्रुप पर उन्हें प्रधान के समर्थकों ने जान से मारने की धमकी दी है। संतोष मिश्र ने ग्रुप के एडमिन और जानलेवा धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी