नौनिहालों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल

जगेशरगंज प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा झाड़ू लगवाई जाती है। प्रधानाध्यापिका आए दिन विलंब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:02 PM (IST)
नौनिहालों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल
नौनिहालों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल

जगेशरगंज: प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा झाड़ू लगवाई जाती है। प्रधानाध्यापिका आए दिन विलंब से आती हैं, जिसके चलते वहां के शिक्षक भी समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाते। बच्चे सुबह पहुंचते हैं तो पहले झाड़ू लगाकर कमरे को साफ करते हैं। उसके बाद बच्चे विद्यालय परिसर में घूमते रहते हैं। शनिवार को बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल हो गया। इससे हलचल मच गई।

मंगरौरा विकासखंड के पदुमपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा आए दिन कमरों की साफ-सफाई कराई जाती है। यहां पर तैनात सफाई कर्मी गायब रहता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता बेन समेत यहां एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र की तैनाती है। शिक्षामित्र की ड्यूटी बीएलओ में लगी है। शनिवार को प्रधानाध्यापिका दोपहर 12 बजे विद्यालय पहुंचीं। इसके चलते यहां की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्राम प्रधान राकेश वर्मा ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की है। उन्होंने कहा कि नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीएसए सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के उपरांत प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुराचार के आरोपित बंदी की हालत बिगड़ी : सांगीपुर के भूसेपुर गांव का धर्मराज वर्मा दुराचार के मामले में दो वर्ष से जेल में बंद है। इस बीच शनिवार को उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अचानक तबीयत खराब होने पर पहले उसे जेल की अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत में सुधार न होने पर प्रभारी जेल अधीक्षक ने एंबुलेंस से भेजकर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। प्रभारी जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि एक बंदी को हाई ब्लड प्रेशर था। तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी