विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

कुंडा विवादित जमीन पर शव दफनाए जाने को लेकर दो पक्ष आपने-सामने हो गए। सूचना पर पुलिस मौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 09:58 PM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 09:58 PM (IST)
विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

कुंडा : विवादित जमीन पर शव दफनाए जाने को लेकर दो पक्ष आपने-सामने हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी तीरथ लाल का पड़ोस के लक्ष्मी नारायाण गुप्ता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे तीरथ लाल की मां सुंदरी देवी (75) पत्नी स्व. शिव नारायण का बीमारी के कारण निधन हो गया। इसके बाद तीरथ लाल अपनी मां के शव को दफनाने के लिए विवादित जमीन पर कब्र खोदने लगे। इस बात की जानकारी जब लक्ष्मी नारायण को हुई तो वह उसका विरोध करने लगे। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोदी जा रही कब्र को रूकवा दिया। हल्का लेखपाल व कानून को मौके पर बुलाया गया। राजस्व कर्मियों ने नापजोख के बाद कब्र खोदे जाने वाले स्थान को विवादित बताया। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तीरथ लाल विवादित जमीन को छोड़ अपने पैत्रिक जमीन पर कब्र खोदने के लिए तैयार हो गए। शव को दफनाए जाने तक पुलिस मौके पर बनी रही। - युवक के घर में घुसकर मारपीट, धमकी

संसू, कुंडा: कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव निवासी सुशील मिश्रा उर्फ अन्नू पुत्र शांता प्रसाद मिश्र बीते सोमवार की रात करीब आठ बजे अपने घर पर बैठा था। उस दौरान कुछ लोग हाथ में असलहा, लाठी डंडा लेकर पहुंचे और प्रधानी के चुनाव में विरोध करने की बात को लेकर मारने पीटने लगे। सुशील द्वारा शोर मचाए जाने पर जब आसपास के लोग दौड़े तो हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

chat bot
आपका साथी