संतों की तरह समाज का कल्याण करते हैं पेड़-पौधे

प्रतापगढ़ पेड़ पौधे लगाने से समाज का भला होता है। संत महंत भी इस पर जोर दिया करते हैं। य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:44 PM (IST)
संतों की तरह समाज का कल्याण करते हैं पेड़-पौधे
संतों की तरह समाज का कल्याण करते हैं पेड़-पौधे

प्रतापगढ़ : पेड़ पौधे लगाने से समाज का भला होता है। संत महंत भी इस पर जोर दिया करते हैं। यह बात धर्माचार्य संत राजाराम बापू के समाधि स्थल जेठवारा के कानूपुर में रविवार को पौधारोपण करते हुए ग्राम प्रधान राम सिंह ने कही। भारतीय राष्ट्रीय बहुजन समाज विकास पार्टी के अध्यक्ष डॉ राजमणि चतुर्वेदी ने कहा कि जिस घर में एक संत पैदा होता है, उसकी कई पीढि़यां तर जाती हैं। संतों की तरह पेड़-पौधे सबका कल्याण करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए गांव के शिवमंदिर को जोड़ते हुए एक मार्ग भी प्रदान किया, जिसका नाम शीतलादीन संपर्क मार्ग होगा। कार्यक्रम में रामदास जी महाराज ने कहा कि यहां पर लगाया गया पौधा सर्वजन के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में शिक्षाविद लालजी तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय, रामकृष्ण चतुर्वेदी, शिव शंकर शुक्ला, दया शंकर शुक्ला, विमला मिश्रा, सोनू मिश्रा, प्रेम कुमार पांडेय व नर्मदा पांडेय सहित लोग मौजूद रहे। लोगों ने पीपल, नीम व बरगद के पौधे रोपे। पंचायतों के विकास के लिए कार्य कर रही सरकार: प्रदेश व केंद्र की सरकार पंचायतों के विकास का कार्य कर रही है। यह सरकार गरीब, मजलूमों व पिछडे वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उक्त विचार ब्लाक में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने व्यक्त किया। संयोजक भाजपा नेता देशराज सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास खंड में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। नव नियुक्त जिला मंत्री रामजी मिश्रा व भाजपा नेता बलवंत सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में पंचायते सु²ढ़ हुई है। संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर अंतू मंडल के अध्यक्ष शिव विलाश उमरवैश्य, प्रधान संघ अध्यक्ष भीम सिंह, प्रधान शिवकुमार सिंह , वंशराज सिंह, एडीओ आइएसबी शरद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी