व्यापारी स्वयं मास्क लगाएं और ग्राहकों को करें प्रेरित : सीओ

सीओ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने रामापुर बाजार में शुक्रवार की शाम को व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया तथा समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में रात में पुलिस गश्त सक्रिय किया जाए। सीओ ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि इस कार्य में पुलिस पूरी तरीके से चौकस रहेगी। बाजार में सड़क किनारे प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के बारे में भी सहमति बनीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:39 PM (IST)
व्यापारी स्वयं मास्क लगाएं और ग्राहकों को करें प्रेरित : सीओ
व्यापारी स्वयं मास्क लगाएं और ग्राहकों को करें प्रेरित : सीओ

संवादसूत्र, गौरा : सीओ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने रामापुर बाजार में शुक्रवार की शाम को व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया तथा समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में रात में पुलिस गश्त सक्रिय किया जाए। सीओ ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि इस कार्य में पुलिस पूरी तरीके से चौकस रहेगी। बाजार में सड़क किनारे प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के बारे में भी सहमति बनीं। साथ ही रविवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार में साप्ताहिक बंदी की बात भी रखी गई, जिस पर सीओ ने कहा कि व्यापार मंडल इस पर सहमति बनाए तो इसका पालन कराया जाएगा। सीओ ने कहा कि व्यापारी दुकान पर मास्क लगाकर स्वयं बैठें और ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। फिजिकल डिस्टेंसिग का हर हाल में पालन किया जाए। इस दौरान थानाध्यक्ष फतनपुर गणेश प्रसाद सिंह, उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह, व्यापार मंडल रामापुर के अध्यक्ष संजय मिश्र, अमित वैश्य सहित तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी