पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी थी जान

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नचरौला में गुरुवार दोपहर विवाहिता ने फांसी लगाकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 10:56 PM (IST)
पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी थी जान
पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी थी जान

प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नचरौला में गुरुवार दोपहर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर देवसरा पुलिस ने पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया हैं ।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नचरौला निवासी धर्मराज गिरि की पत्नी लक्ष्मी (28) ने अपने कमरे में छत के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के समय उसका पति धर्मराज, ससुर ओंकारनाथ, सास मीरा देवी जौनपुर जनपद के अर्जुनपुर गांव गए हुए थे। जबकि लक्ष्मी का बेटा प्रिंस, बेटी पीहू स्कूल गए थे। छोटे बेटे आयूष को लक्ष्मी ने पड़ोसी के घर भेज दिया था। कुछ देर बाद पड़ोसी ने धर्मराज की पत्नी को फांसी के फंदे से लटकता देखा तो उसने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी थी। गुरुवार की देर रात प्रयागराज जिले के छतनाग झूंसी निवासी मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार ने देवसरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मृतका का पति आए दिन लक्ष्मी से मारपीट करता था। प्रताड़ना से आजिज होकर उसकी बहन ने आत्महत्या की है। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति धर्मराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए मायके वाले ले गए।

chat bot
आपका साथी