सागौन का पेड़ काटने के तीन आरोपित गिरफ्तार

संसू प्रतापगढ़ कुंडा कोतवाली के दारोगा भूपेशनाथ सिंह ने चेकिग के दौरान पुराना कुंडा म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:07 PM (IST)
सागौन का पेड़ काटने के तीन आरोपित गिरफ्तार
सागौन का पेड़ काटने के तीन आरोपित गिरफ्तार

संसू, प्रतापगढ़ : कुंडा कोतवाली के दारोगा भूपेशनाथ सिंह ने चेकिग के दौरान पुराना कुंडा में सागौन का हरा पेड़ काट रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने मौके से एक कटा हुआ सागौन का पेड़, सात सागौन का कटा हुआ बोटा, एक लकड़ी काटने की स्वचालित मशीन, दो कुल्हाड़ी, तीन कटर बरामद किया। पकड़े गए शिवकुमार पुत्र झल्लर निवासी भूसू का इंदारा, थाना कुंडा, रामेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी दुवछोर का पुरवा थाना कुंडा व शुभम पुत्र राजेश निवासी पछिया थाना कुंडा के खिलाफ पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। -- महिला से ससुर व देवर ने की छेड़खानी

संसू, संडवा चंद्रिका : अंतू थाना क्षेत्र के किठावर बाजार के पास एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने ससुर व देवर पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाहर रहती है। शुक्रवार को पति पत्नी अपने घर आए थे। शनिवार शाम रसोई गैस चूल्हा पर खाना बनाने को लेकर ससुर व देवर से विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही ससुर व देवर ने उसकी पिटाई की। आरोप है कि इन लोगों ने छेड़खानी भी की। महिला ने पति के साथ थाने पहुंच कर ससुर व देवर के विरुद्ध तहरीर दी। एसओ प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दर्शन करने आई तीन महिलाओं की कटी चेन : कंधई थाना क्षेत्र के बेलखरनाथ धाम पर सावन के प्रथम शनिवार को जलाभिषेक और दर्शन पूजन करने आई तीन महिलाओं के गले की चेन स्नेचर काट ले गए। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से स्नेचरों का सुराग लगाने का प्रयास किया।

शनिवार सुबह लगभग आठ बजे कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर गांव की लालदेवी पत्नी आद्या प्रसाद शुक्ल, नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी रेनू शुक्ला पत्नी अनुज शुक्ला और पट्टी कस्बा निवासी मंशा देवी पत्नी राहुल सोनी बाबा बेलखरनाथ धाम पर जलाभिषेक और दर्शन पूजन करने आई थी। इसी दौरान तीनों महिलाओं के गले की चेन धाम पर टहल रहे स्नेचर काट ले गए। इसकी जानकारी महिलाओं ने मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह को दी तो उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस को जानकारी दी। फिर पुलिस ने धाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चेन स्नेचरों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि दर्शन पूजन करने आई तीन महिलाओं के साथ चेन स्नेचिग हुई है। कंधई पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चेन स्नेचरों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। दीवानगंज चौकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सेवा समिति के अध्यक्ष से चेन स्नेचिग की जानकारी मिली है। धाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी