शहीदों के साथ नहीं होने पाएगा भेदभाव : भराला

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार शहीदों का सम्मान करती है। उनके परिवार का ध्यान रखती है। किसी शहीद व उसके परिवार के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह बात श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM (IST)
शहीदों के साथ नहीं होने पाएगा भेदभाव : भराला
शहीदों के साथ नहीं होने पाएगा भेदभाव : भराला

जासं, प्रतापगढ़ : केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार शहीदों का सम्मान करती है। उनके परिवार का ध्यान रखती है। किसी शहीद व उसके परिवार के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह बात श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला ने कही।

प्रतापगढ़ के दौरे पर आए भराला ने सोमवार को डाक बंगला में प्रेस से बात करते हुए कहा कि सराय नानकार के सैनिक चंद्रलोक तिवारी के परिवार को भी पूरी मदद दिलाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व पर्यटन के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट दिया है। जो अधिकारी इसके क्रियान्वयन में लापरवाही या भेदभाव करेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दस अगस्त तक ऐसे पात्र लाभार्थियों की सूची पोर्टल पर पड़ जानी है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भी इससे जोड़े जाएंगे। उन्होंने इसके पहले लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। कहा कि ग्रामीण सड़कों को भी सूची में लें, ताकि इस साल के अंत तक उनका चौड़ीकरण किया जा सके। वार्ता में वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल समेत लोग मौजूद रहे।

-

दंडित होंगे भितरघाती

पंचायत चुनाव में करारी हार के सवाल पर भराला ने कहा कि कुंडा, बिहार व रामपुर खास में उम्मीदवार साहस नहीं करते थे। चुनाव नहीं लड़ते थे। वहां पर भाजपा के उम्मीदवार दमदारी से लड़े। हम मंजिल तक पहुंचे हैं। भितरघात करके जिन सदस्यों व नेताओं ने विरोधी का साथ दिया है, उन पर संगठन स्तर से कार्रवाई भी होगी। यह भी कहा कि पार्टी अपनी सरकार के कल्याणकारी कार्यों को सेक्टर व पोलिग बूथ स्तर पर प्रचारित करेगी।

chat bot
आपका साथी