पीड़ित महिलाओं को न्याय देने में शिथिलता न बरती जाये

प्रतापगढ़ लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह ने महिला उत्प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:11 PM (IST)
पीड़ित महिलाओं को न्याय देने में शिथिलता न बरती जाये
पीड़ित महिलाओं को न्याय देने में शिथिलता न बरती जाये

प्रतापगढ़ : लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह ने महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को सुना। इसके साथ ही अधिकारियों को त्वरित गति से शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। महिला जनसुनवाई के दौरान कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। महिला आयोग की सदस्या के सामने शिकायकर्ता कुसुम गौतम पत्नी राज बहादुर गौतम निवासी लाखीपुर, थाना-आसपुर देवसरा ने शिकायत किया कि प्रार्थिनी की सास कान्ती देवी को पड़ोसी रमाशंकर, शिवशंकर पुत्रगण बेचन व अन्य लोगों ने मिलकर मारा पीटा। इसकी शिकायत प्रार्थिनी ने थाना आसुपर देवसरा में किया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस प्रकरण पर सदस्या ने थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा को निर्देशित किया कि उचित कार्रवाई कर प्रार्थिनी को न्याय दिलाया जाये। इसी प्रकार साक्षी सिंह पत्नी पवन सिंह निवासी रामपुरखुर्द थाना जेठवारा ने शिकायत किया कि प्रार्थिनी के पति पवन सिंह एवं देवर मंजीत सिंह को अमरनाथ यादव, विवेक यादव उर्फ साहब यादव, सूरज यादव निवासीगण कल्हवारी व अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों ने मारा पीटा, प्रार्थिनी के पति की हालत गम्भीर है। प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। इस प्रकरण पर महिला आयोग की सदस्या ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्रकरण को संज्ञान में लेते अपनी निगरानी में उचित कार्यवाही कर न्याय दिलाया जाये। इसी प्रकार सरिता गुप्ता निवासी अष्टभुजा मोड़, थाना कोतवाली नगर ने अपनी सास कमला देवी व ननद संगीता गुप्ता द्वारा प्रताड़ित करने के सम्बन्ध में शिकायत की गई। इस पर महिला आयोग की सदस्या ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आवश्यक कार्यवाही कर प्रार्थिनी को न्याय दिलायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सुनील कुमार शुक्ल, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी जया यादव, थाना प्रभारी महिला, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजदेव पाण्डेय, बाल सरंक्षण अधिकारी अभय शुक्ला उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी