विपरीत परिस्थितियों में नहीं रुका विकास का पहिया : प्रेम लता

प्रतापगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने गुरुवार को नगर की जनता को 51 विकास कार्यों की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:01 PM (IST)
विपरीत परिस्थितियों में नहीं रुका विकास का पहिया : प्रेम लता
विपरीत परिस्थितियों में नहीं रुका विकास का पहिया : प्रेम लता

प्रतापगढ़ : नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने गुरुवार को नगर की जनता को 51 विकास कार्यों की सौगात दी। नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विकास कार्यों के सिलापटों का अनावरण उन्होंने किया। अपने संबोधन में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम लता सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी नगर में विकास का पहिया नहीं रुका। पालिका में जो भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं उसमें सभासदों एवं पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों का सामूहिक प्रयास एवं सहयोग मिल रहा है। पूर्व विधायक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोविड का प्रकोप होने के बाद भी नगर पालिका ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लगन एवं परिश्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह इसी का सुखद परिणाम है कि विपरीत परिस्थितियों में भी नगर का विकास अनवरत रूप से चलता रहा है। अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि नगर के विकास के प्रति चितन शील नेतृत्व प्राप्त हुआ है। समय-समय पर अभिभावक के रूप में पूर्व अध्यक्ष का मार्गदर्शन हम सबको प्राप्त होता रहता है। कार्यक्रम का संचालन सभासद ज्ञानेश मिश्र ने किया । इस अवसर पर उदय शंकर मिश्र, श्रीनाथ यादव, दीपक कुमार, प्रदीप जायसवाल, कुमकुम केसरवानी, हेमा देवी, आरती सरोज, आशीष जायसवाल, गायत्री शुक्ला, शहनाज बानो, विनय सिंह भोला, सुशीला मिश्रा आदि मौजूद रहीं। आधी अधूरी सड़क का निर्माण करने पर ग्रामीण बिफरे : सदर विकास खंड के सराय महिमा गांव से बिहारगंज संपर्क मार्ग जाने वाली सड़क का निर्माण हो रहा है। ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों का आरोप है कि बिहारगंज बाजार से सराय महिमा गांव के संपर्क मार्ग के तहत दो किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कार्य विभाग द्वारा शुरू कराया गया था और सड़क के किनारे दोनों तरफ खुदाई कर के मिट्टी भी डाली गई। गिट्टी भी लाकर गिराई गई, लेकिन विभाग के जेई और ठेकेदार की मिलीभगत से सम्पर्क मार्ग से करीब 200 मीटर छोड़कर सड़क बनाई जा रही है। ठेकेदार और जेई अपनी मनमानी करते हुए 200 मीटर सड़क कहीं और निर्माण करा रहे हैं। इस संपर्क मार्ग के बनने से गोबरी,सागापुर,बघुमार,धनोर,सराय दली, शकतपुर,पूरे तिलविक्रम, आशापुर, जगेशरगंज सहित दर्जनों गांव के लोगों का आना जाना आसान होगा। ऐसे में अगर आधी अधूरी सड़क का निर्माण कराया गया तो लोगों को आने-जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर ठेकेदार और जेई इसी तरह मनमानी करते रहे तो हम सड़क का निर्माण कार्य बंद करा कर जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। इसी बात को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, जेई और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सन्दीप कुमार सिंह,अमर बहादुर सिंह,अयोध्या प्रसाद, कप्तान,बंसीलाल, रमेश कुमार, कालीचरण, आशु सिंह, राहुल सरोज, रवि कुमार,रामकरण, मंजीत कुमार, राहुल हरि जन,सुनील कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी