दवाओं के छिड़काव का कोरम हो रहा पूरा, कैसे मिले निजात

प्रतापगढ़ शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह से लेकर शाम तक मच्छर घरों व सड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:28 PM (IST)
दवाओं के छिड़काव का कोरम हो रहा पूरा, कैसे मिले निजात
दवाओं के छिड़काव का कोरम हो रहा पूरा, कैसे मिले निजात

प्रतापगढ़ : शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह से लेकर शाम तक मच्छर घरों व सड़कों पर भनभनाते रहते हैं। इससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। बिना मच्छरदानी के सोना मुश्किल हो गया है। घरों व दुकानों पर गोदामों में मच्छरों की आदम से नागरिक परेशान हैं। इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की गई है।

नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड है। इसमें सहोदरपुर पूर्वी, करनपुर सिविल लाइन, घोसियाना वार्ड, पटखौली, अचलपुर, बेगमवार्ड, तहसील वार्ड, अस्पताल वार्ड, टक्करगंज, अचलपुर, महुली, बलीपुर, पड़ाव वार्ड सहित अन्य वार्ड हैं। हालांकि नगर पालिका के सीमा विस्तार होने से आबादी पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। अब एक लाख से अधिक हो गई है। शहर के सभी वार्ड की नालियों व नालों की साफ-सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। दोपहर बाद भी मीराभवन चौराहा, कपूर चौराहा, बाबागंज सहित अन्य कई स्थानों पर कूड़ा फैला रहता है। भंगवा चुगी, पुराना माल गोदाम सहित अन्य मोहल्ले में गुजरी नालियों की सफाई न होने से वह चोक हो गए हैं। कीड़े-मकौड़े टहलते रहते हैं। इसके अलावा नालियों से होकर गुजरे मच्छर घरों में भी प्रवेश कर रहे हैं। उसकी दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। दवाओं के छिड़काव के नाम पर केवल कोरम पूरा हो रहा है। राज्य वित्त मद से जो बजट मिलता हैं, उसकी में कुछ पैसा खर्च करके छिड़काव कराया जाता है। मानक के अनुरूप दवाओं का छिड़काव न किए जाने से पल्टन बाजार के राम जतन, चौक के हीरालाल, पुराना माल गोदाम के शीतला आदि नागरिक परेशान हैं। नगर पालिका की लापरवाही भारी पड़ सकती है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि दवाओं का छिड़काव नियमित रूप से हो रहा है।

chat bot
आपका साथी