निराली है राजा तक्षक की महिमा

बाघराय राजा तक्षक की महिमा अपरंपार है। उनकी पूजा करने से सर्पदंश का भय नहीं रहता।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:36 PM (IST)
निराली है राजा तक्षक की महिमा
निराली है राजा तक्षक की महिमा

बाघराय : राजा तक्षक की महिमा अपरंपार है। उनकी पूजा करने से सर्पदंश का भय नहीं रहता। यह बातें डिहवा गांव में आयोजित मानसपाठ के समापन पर आयोजित भंडारे के समापन के मौके पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव केएन ओझा ने कहीं। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विनोद सरोज ने कहा कि ऐसे ही गांव में समरसता बनी रहे, राजा तक्षक की कृपा बनी रहे, यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्रीय जनता की मांग पर विधायक ने सात पोल एवं एक ट्रांसफार्मर डिहवा गांव में लगवाऐ जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रफुल्ल सिंह, पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, प्रबंधक छीरसागर तिवारी, प्रधान अविनाश यादव, पिकू सिंह, रमाशंकर मिश्र, राम-लखन दुबे, केपी सिंह, बीडीसी राममिलन मौजूद रहे। ललित अध्यक्ष, देवमणि बनाए गए महामंत्री: युवा चेतना मंच के वार्षिक अधिवेशन में ललित पांडेय अध्यक्ष, देवमणि महामंत्री चुने गए। रविवार को अफीम कोठी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी आनंद भूषण सिंह ने कहा कि युवा राष्ट्र के निर्माता हैं। इतिहास गवाह है की युवाओं ने समय-समय पर नई दिशा दी है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। मंच के अध्यक्ष ललित पांडेय ने अतिथियों का स्वागत और डा. सीएन पांडेय ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, अफीम कोठी के प्राचार्य शिव प्रकाश, सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. देवमणि तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, राजीव कुमार आर्य, कांग्रेस सेवा दल के प्रयागराज के अध्यक्ष अनिल पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. केसरी शुक्ला, राय साहब सिंह, सुशील कुमार पांडेय आदि रहे। संचालन विनोद मिश्रा ने किया।

chat bot
आपका साथी