तकलीफ दे रही है शहर की टूटी सड़कें

प्रतापगढ़ बारिश शुरू हो गई है। शहर की कई सड़कों पर जलभराव होने लगा है। नतीजा यह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM (IST)
तकलीफ दे रही है शहर की टूटी सड़कें
तकलीफ दे रही है शहर की टूटी सड़कें

प्रतापगढ़ : बारिश शुरू हो गई है। शहर की कई सड़कों पर जलभराव होने लगा है। नतीजा यह रहा कि इससे सड़कें उखड़ने लगी हैं। वाहनों के आवागमन से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जर्जर सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क से होकर जिम्मेदार अफसर गुजरते हैं, लेकिन उनकी नजर इस ओर नहीं पड़ रही है। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। शहर के भंगवा चुंगी, जेल रोड, देवकली सहित अन्य स्थानों पर सड़क जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर सड़क पानी में डूब जाती है। नजर हटते ही बाइक व वाहन उसमें फंस जाते हैं। भंगवा चुंगी के पास आए दिन वाहन सड़क पर फंसते नजर आते हैं। ईओ नगर पालिका मुदित सिंह ने बताया कि जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

-----

फोटो : 25 पीआरटी 11

शहर की सड़कों का हाल बेहाल है। इससे हादसे का भी डर बना हुआ है। अफसरों की नजर नहीं पड़ रही है।

- कमलेश द्विवेदी, भंगवा चुंगी

---

फोटो : 25 पीआरटी 12

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर सड़क पानी में डूब जाती है। उसमें फंसने से लोग घायल हो रहे हैं।

- आरपी तिवारी, जोगापुर

---

फोटो : 25 पीआरटी 13

जेल रोड की सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। यही हाल रहा तो घटना होनी तय है।

- विनोद कुमार मिश्रा, जेल रोड

---

फोटो : 25 पीआरटी 14

बारिश के पहले सड़क की मरम्मत करा दी गई होती तो यह नौबत न आती। मरम्मत न होने से खतरा है।

- मोहम्मद शरीफ, चौक

chat bot
आपका साथी