जन-धन योजना का पैसा हड़पने का आरोपित शाखा संचालकगिरफ्तार

प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पैसे को हड़पने के आरोपित टाइनी शाखा संचालक को पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:08 PM (IST)
जन-धन योजना का पैसा हड़पने का आरोपित शाखा संचालकगिरफ्तार
जन-धन योजना का पैसा हड़पने का आरोपित शाखा संचालकगिरफ्तार

प्रतापगढ़ : प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पैसे को हड़पने के आरोपित टाइनी शाखा संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बीच एक खाता धारक ने पैसा हड़पने के मामले में टाइनी शाखा संचालक और बैंक कर्मियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली में एक युवक टाइनी शाखा चलाता है। आरोप है कि वह प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाता धारकों का आधार कार्ड व पास बुक की छाया प्रति ले लेता है। फिर खाता धारक का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसके खाते में दो लाख रुपये मंगवा लेता है। 20 हजार रुपये खाता धारक को देता है और एक लाख अस्सी हजार रुपये खुद हजम कर जाता है। इस मामले में खभोर गांव की आधा दर्जन खाता धारकों ने शुक्रवार को बैंक आफ बड़ौदा महुली के शाखा प्रबंधक से शिकायत की थी। इस बीच खभोर गांव की अंजू देवी पत्नी बब्बन ने शनिवार को नगर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि टाइनी शाखा संचालक ने उनके खाते में दो लाख रुपये मंगवा लिया। उनके घर पहुंचकर जबरन अंगूठा लगाने के लिए कहा। अंगूठा ना लगाने पर धमकी दी। यही भी आरोप लगाया कि पैसा हड़पने के खेल में बैंक के कुछ कर्मचारी भी शामिल है। इस बीच शनिवार को स्वाट टीम ने महुली स्थित टाइनी शाखा से संचालक को लैपटाप सहित हिरासत में ले लिया। इस बारे में कोतवाल रवींद्रनाथ राय का कहना है कि टाइनी शाखा संचालक व बैंक कर्मियों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी