राम-भरत का मिलन देख छलके दर्शकों के आंसू

संडवा चंद्रिका प्रभु राम जब अयोध्या आकर भैया भरत से मिले तो हर कोई भावुक हो गया। लोग ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:54 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:54 PM (IST)
राम-भरत का मिलन देख छलके दर्शकों के आंसू
राम-भरत का मिलन देख छलके दर्शकों के आंसू

संडवा चंद्रिका : प्रभु राम जब अयोध्या आकर भैया भरत से मिले तो हर कोई भावुक हो गया। लोग जयकारे लगाने लगे, फूल बरसाने लगे। लालिमा बिखेर रहे सूर्यदेव भी इस नेह मिलन के साक्षी बने। मंगलवार की भोर अंतू के भरत मिलाप में दोनों भाइयों का मिलन देख दर्शकों के आंसू छलक पड़े। तालियों व जयकारों से चारों भाइयों का स्वागत किया।

हर्षोल्लास के साथ अंतू का ऐतिहासिक भरत मिलाप हुआ। कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस वर्ष सात झांकियां नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो से निकाली गई। बाबूगंज कस्बे से अमर मंडल व बालमंडल की झांकी निकली। सतीगंज से भरत दल, राम दल अठगवां दुबान से हनुमान दल अठगंवा से कृष्ण बाल मंडल रेलवे स्टेशन से युवा मंडल व युवा बालमंडल की झांकियां निकाली। सभी झांकियां रातभर नगर के विभिन्न मोहल्लों में अपनी छटा बिखेरते हुए चल रही थी। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य से सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उत्साही युवा भी झांकी के आगे थिरक रहे थे। मेला ग्राउंड के बजऊ का पुरवा के मैदान में हजारों लोगों की भीड़ ने सभी झांकियों के कलाकारों का स्वागत किया। अमर मंडल की प्रस्तुति होली खेले मसाने में के गीत को सराहा गया। भरत दल की प्रस्तुति मेरे सांवरिया से मिला दो गीत पर लोग झूम उठे। शिव तांडव की प्रस्तुति ने भगवान भोले की शक्ति का एहसास कराया। सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके उपरांत नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने चारों भाइयों की आरती उतारी। तिलक लगाकर स्वागत किया। तब राम व भरत दोनों भाई आपस में गले मिले। इसके बाद राम, भरत व लक्ष्मण शत्रुघ्न चारों भाइयों का मिलन हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि भरत मिलाप हमें सामाजिक समरसता की सीख देता है। राम का आदर्श व भरत का त्याग सभी को प्रेरणा देता है। संचालन अशोक सिंह ने किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डा.केके यादव, कन्हैयालाल मिश्र,सुशील तिवारी, कौशलेंद्र तिवारी, अंबुज दुबे,दीपक दुबे,अभय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंतू थानाध्यक्ष अर्जुन यादव पुलिस टीम के साथ मेले में भ्रमण करते रहे। सीओ सिटी अभय पांडेय भी अंतू पहुंचकर भरत मिलाप में पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए पुलिस जनों को टिप्स दिया।

chat bot
आपका साथी