चाकू मार कर सपा नेता की हत्या, तनाव

प्रतापगढ़ कोहंडौर थाना क्षेत्र के चंदौका गांव में गुरुवार दोपहर चाकू मार कर सपा नेता की हत्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 11:01 PM (IST)
चाकू मार कर सपा नेता की हत्या, तनाव
चाकू मार कर सपा नेता की हत्या, तनाव

प्रतापगढ़ : कोहंडौर थाना क्षेत्र के चंदौका गांव में गुरुवार दोपहर चाकू मार कर सपा नेता की हत्या कर दी गई। मामले में पिता व तीन बेटों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एक आरोपित को हिरासत में लिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। घटना से गांव में तनाव है।

कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी कन्हैया लाल यादव (52) समाजवादी पार्टी की बूथ कमेटी से जुड़े थे। जीविकोपार्जन के लिए उन्होंने ट्रैक्टर खरीद रखा था। गांव के आस-पास के लोगों के खेतों की जुताई करते थे। दोपहर गांव में खेत की जुताई कर लौट रहे थे। रास्ते में गोशाला संचालक व उसके बेटों ने उन्हें रोक लिया और मारने-पीटने लगे। सीने पर चाकू से वार किए जाने के बाद कन्हैया लहूलुहान होकर ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए भागे। आस-पास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। स्वजन कन्हैया को लेकर प्रताप बहादुर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी अभय पांडेय अस्पताल आए तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। फिर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कहा जा रहा है कि गोशाला संचालक अपने जानवर सुबह छोड़ देता है, जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी बात पर कन्हैयालाल यादव का उससे तीन दिन पहले विवाद हुआ था। खेत में जानवर जाने पर कन्हैयालाल ने गोशाला संचालक के बेटे को थप्पड़ जड़ दिया था। सीओ सिटी के अनुसार जानवर खेत में जाने पर हुए विवाद में घटना हुई है। गोशाला संचालक श्याम शंकर तिवारी और उनके बेटे प्रशांत, प्रवीण, प्रभात के खिलाफ तहरीर मिली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, मनीष पाल, सुरेश यादव, उपेंद्र यादव, सरजू प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान आत्माराम यादव, कालीचरण यादव समेत सपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे।

chat bot
आपका साथी