सपा नेता के घर चोरी, जेवरात समेत नकदी ले गए

संडवा चंद्रिका अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज कस्बे में चोरों ने सपा नेता के घर को निशाना बनाय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM (IST)
सपा नेता के घर चोरी, जेवरात समेत नकदी ले गए
सपा नेता के घर चोरी, जेवरात समेत नकदी ले गए

संडवा चंद्रिका : अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज कस्बे में चोरों ने सपा नेता के घर को निशाना बनाया। लाखों की नकदी व जेवरात की चोरी कर ली।

नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज निवासी लाल बहादुर यादव सपा के नेता हैं। इन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष का पिछला चुनाव भी लड़ा था। यह ठेकेदारी भी करते हैं। मंगलवार की रात घर के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गए। छत से होकर आंगन में चले आए। वहां कमरे में रखे दो बाक्स व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें से लगभग दो लाख रुपये नगद व लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी करके फरार हो गए। भोर में करीब चार बजे स्वजन जब जागे तो कमरे में सामान अस्त-व्यस्त देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसकी जानकारी लाल बहादुर को हुई तो वह छत पर चढ़े तो वहां एक जोडी जूता पड़ा हुआ था। उन्होंने रात में ही घटना की सूचना पुलिस की 112 नंबर पर दी। घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह लोग इकट्ठा हो गए। लाल बहादुर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अर्जुन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस घर से कुछ दूर झाड़ी में जाकर सामान व चोरी का क्लू तलाश की। पुलिस घटना का मुकदमा पंजीकृत करके मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। इसी रात चोरों ने बाबूगंज कस्बा निवासी दशरथ धुरिया के घर भी चोरी का प्रयास किया था। सोमवार की रात बाबूगंज बाजार में ही उमरी निवासी बबलू मिश्रा की इलेक्ट्रिकल की दुकान में भी चोरों ने कैश काउंटर में रखा सामान चोरी कर लिया था। इधर जो जूता मिला है, वह गांव के दशरथ का पहचाना गया। चोरों ने पुलिस को चकराने के लिए जूता वहां छोड़ इयिा। थानाध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया है कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घटना की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। जूता सील करके थाने ले जाया गया है।

chat bot
आपका साथी