साइकिल रैली निकालकर सपा ने सरकार पर किए प्रहार

प्रतापगढ़ समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गुरुवार को सड़कों पर साइकिल चलाते नजर अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:59 PM (IST)
साइकिल रैली निकालकर सपा ने सरकार पर किए प्रहार
साइकिल रैली निकालकर सपा ने सरकार पर किए प्रहार

प्रतापगढ़ : समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गुरुवार को सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए। पार्टी ने छोटे लोहिया यानि जनेश्वर मिश्र की जन्म तिथि के मौके पर केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। रैली सभी तहसील मुख्यालयों पर निकाली गई।

जिला सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा को पूर्व कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने किया। इंद्रजीत ने कहा कि यह सरकार जनविरोधी है। महंगाई, अपराध चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ी है। किसान, मजदूर, नौजवान सब त्रस्त हैं। रैली में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, अब्दुल कादिर जिलानी, इरशाद सिद्दीकी, शान्ति सिंह, सुषमा पाल, महिमा गुप्ता, शबनम बानो, इरफान खान, शहरे आलम शीबू, संतोष यादव, संजीव गुप्ता, राजू यादव, जगदीश मौर्या, उमेश वर्मा, राम बहादुर पटेल, सुरेश यादव, सद्दाम हुसैन, फारूक खान, अख्तर राईन, रमेश यादव, राव वीरेंद्र सिंह, व मनीष पाल समेत कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली आंबेडकर चौराहा पर पहुंची तो जमकर नारे लगाए गए। आजम खां को रिहा करने की मांग की गई।

--

लालगंज में भी सपाई सड़कों पर निकले

फोटो- 05 पीआरटी- 31

संसू, लालगंज: सपाइयों ने योगी सरकार को जनविरोधी बताते हुए साइकिल रैली निकाली। पूर्व मंत्री एवं सपा नेता प्रो. शिवाकांत ओझा ने भी मौजूदगी दर्ज कराकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता टीपी यादव और विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश यादव, महासचिव रामधन यादव, कामता पटेल प्रवीण यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष संजीव पटेल, संतोष वर्मा, लाल बहादुर यादव, श्रीनाथ पटेल समेत लोगों ने सरकार को कोसा।

--

नारे लगाकर दिखाए तेवर

फोटो-05 पीआरटी- 25

संसू, कुंडा: सपा नेता व कार्यकर्ता सरकार पर खूब बरसे। तीखे तेवर दिखाए। सरकार के खिलाफ साइकिल रैली का आयोजन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता विधानसभा कुंडा अध्यक्ष राम अवध यादव ने की। बिहार में केशव प्रसाद व बाबागंज में रमेश यादव विधान सभा अध्यक्ष सपा की अगुवाई में रैली निकाली गई। इस मौके पर प्रदीप सरोज,कमलेश सरोज, ओम प्रकाश यादव, अमरेंद्र मौर्य, पुरुषोत्तम यादव, अखिलेश यादव, संतोष पटेल, कुरील जी, विनीत कुमार, मनोज कुमार, गुड्डन, राज पासी ,अफसर खान,धर्मेंद्र यादव जिला सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड भी रहे। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत प्रमोद मौर्या ने भी जोश भरा। बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा प्रभारी जनपद से आए वरिष्ठ समाजवादी नेता वाशिक खान पूर्व महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशा सरोज ने रैली निकाली।

--

साइकिल चलाकर लगाए नारे

फोटो 05 पीआरटी- 30

संसू, पट्टी : पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने उड़ैयाडीह से पृथ्वीगंज तक साइकिल चलाई। सपा शासनकाल में कराए गए कार्यों को याद कराते हुए वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाया। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष भैया राम पटेल के नेतृत्व में निकाली गई इस साइकिल रैली का संचालन जिला उपाध्यक्ष असगर अंसारी ने किया। इस मौके पर पट्टी विधानसभा अध्यक्ष रामबचन यादव, लाल बहादुर पासी, जेपी यादव, सतीश यादव, मनोज यादव, दीपक यादव, बृज लाल प्रजापति, कमलेश सरोज, हिमांशु तिवारी, अंबिकेश तिवारी सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--

भाजपा सरकार पूरी तरह विफल : प्रो. ओझा

फोटो 05 पीआरटी- 29

संसू, रानीगंज : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिलहा पावर हाउस से चिरकुट्टी तक साइकिल रैली निकाली। इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने किया। इसके बाद संगोष्ठी में प्रो. ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। किसान परेशान हैं। अपराध बढ़ रहा है। बिजली नहीं मिल पा रही है। रानीगंज क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुलिस बदले की भावना से फर्जी मुकदमा दर्ज कर लोगो को परेशान कर रही है। सपा नेता शकील अहमद, पूर्व विधायक श्याद अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरा पूर्णाशु उर्फ श्यामू, सपा नेता साबिर अली, सपा महासचिव शमीम अहमद, अशोक मिश्र पप्पू, रानीगंज विधानसभा अध्यक्ष डॉ शेर बहादुर यादव सपा नेता बृजेश यादव गीता यादव सहित लोगों ने भाजपा सरकार को कोसा। कहा कि मिशन 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की जीत होगी।पूर्व प्रधान रामआधार यादव, बब्बू अनिल तिवारी, उमेश यादव अमरपाल यादव उमंग यादव रसीद मजीद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी