सीएए पर सपा और कांग्रेस ने भड़काई हिसा : मनीष

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सीएए पर हिसा भड़काने का सीधा आरोप सपा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के साथ वामपंथी दलों पर लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 10:31 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 06:06 AM (IST)
सीएए पर सपा और कांग्रेस ने भड़काई हिसा : मनीष
सीएए पर सपा और कांग्रेस ने भड़काई हिसा : मनीष

जासं, प्रतापगढ़ : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सीएए पर हिसा भड़काने का सीधा आरोप सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के साथ वामपंथी दलों पर लगाया है। प्रतापगढ़ में सोमवार को उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी की नागरिकता को खतरा नहीं है, यह बात सबको समझनी चाहिए।

जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान प्रवक्ता ने कहा कि जो बात गांधी जी ने कही थी, उसी पर केंद्र सरकार ने अमल किया है। कांग्रेस के नेताओं ने कई बार लोकसभा व राज्यसभा में इस बिल की जरूरत पर जोर दिया था, लेकिन राजनीति के तहत इसे लागू नहीं किए। अब जब भाजपा सरकार ने कानून बनाकर लागू कर दिया तो वह लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। अफवाह फैला रहे हैं। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने दंगाइयों का साथ देकर कानून व्यवस्था को खराब किया, लेकिन ऐसे लोगों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। नष्ट हुई संपत्ति की भरपाई करने वालों को अब यह पता चल रहा है कि उनका इस्तेमाल कुछ दलों ने किस तरह किया।

लखनऊ में कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा ने कानून तोड़कर उल्टा पुलिस पर ही आरोप लगाया। यह कृत्य निदनीय है। राहुल का बयान कि सीएए से सब पर टैक्स लगेगा हास्यास्पद है। भाजपा उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख परिवारों के बीच प्रबुद्ध वर्ग के माध्यम से जाकर संवाद करेगी। उनको सीएए की वास्तविकता और इसके फायदे बताएगी। नए साल से इसको लेकर कई अभियान शुरू करेगी। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा नेता अश्वनी सोनी, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी