सैनिक चंद्रलोक को भी दिया जाए शहीद का दर्जा

जासं प्रतापगढ़ देश की सेवा में कर्तव्य निभाते हुए शहादत देने वाले प्रतापगढ के लाल चंद्रलोक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:40 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:40 PM (IST)
सैनिक चंद्रलोक को भी दिया जाए शहीद का दर्जा
सैनिक चंद्रलोक को भी दिया जाए शहीद का दर्जा

जासं, प्रतापगढ़ : देश की सेवा में कर्तव्य निभाते हुए शहादत देने वाले प्रतापगढ के लाल चंद्रलोक तिवारी के साथ भेदभाव हो रहा है। यह बहुत ही अपमानजनक है। यह बात मानव कल्याण सेवा संस्थान की बैठक में मंगलवार को नगर कार्यालय पंजाबी मार्केट में प्रबंधक भाजपा नेता पं. श्याम शंकर पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि चंद्रलोक तिवारी देश की सुरक्षा करने मे शहीद हो गए। उनको भी रीतेश पाल की तरह शहीद का दर्जा सरकार दे। पचास लाख की सहायता राशि और एक सदस्य को नौकरी दी जाय। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संरक्षक पूर्व प्राचार्य दुर्गा प्रसाद शुक्ल महाकाल ने कहा कि सरकार का यह ठीक नहीं। सैनिक की जाति नहीं देखी जाती। जिला उपाध्यक्ष प्रभारी कुंडा सोमनाथ मिश्रा ने कहा कि देश की सेवा मे शहीद हर जवान उतना ही महत्वपूर्ण है। भेदभाव उचित नही। बैठक का संचालन सतीश चंद्र पांडेय बलराम ने किया बैठक में मुख्य रूप से संतोष कुमार पांडेय, उदय खंडेलवाल, देवी प्रसाद शुक्ल, चंद्र कांत मिश्रा आदि लोग रहे।

- सोनेलाल का नाम हटाए सरकार

जासं, प्रतापगढ़ : कविकुल परिवार की बैठक मंगलवार को मंगापुर में हुई। इसमें अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन प्रतापगढ़ के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के साथ सोनेलाल पटेल का नाम जोड़ रही है। यह सर्वथा अनुचित है। बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के संचालकों, अधिवक्ताओं व विभिन्न राजनीतिक दलों के जागरूक नेताओं ने इसका विरोध किया है। प्रतापगढ़ के इतिहास अथवा विकास में नाम मात्र का कोई योगदान सोनेलाल का नहीं है। ऐसे में यह नाम क्यों थोपा जा रहा है। किसी सर्वमान्य महापुरुष के नाम से कालेज का नाम रखा जाना चाहिए। भाजपा ने राजनीतिक गठबंधन से प्रभावित होकर तुष्टीकरण की राजनीति की तो मतदाता चुनाव में उसको सबक सिखा देंगे। इस मसले पर बेल्हा नागरिक स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा का गठन करके संघर्ष किया जाना जिले के सम्मान के लिए सराहनीय कदम है।

chat bot
आपका साथी