अंधेरे में रोशनी बिखेरेगी आधी दुनिया की सोलर शाप

संवाद सूत्र प्रतापगढ़ अंधेरे में रोशनी बिखेरने के लिए आधी दुनिया दो कदम आगे बढ़कर आइ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:43 PM (IST)
अंधेरे में रोशनी बिखेरेगी आधी दुनिया की सोलर शाप
अंधेरे में रोशनी बिखेरेगी आधी दुनिया की सोलर शाप

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : अंधेरे में रोशनी बिखेरने के लिए आधी दुनिया दो कदम आगे बढ़कर आई हैं। यह महिलाएं जहां पहले मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाती थीं। इसके बाद भी परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सोलर लैंप, सोलर टार्च, सोलर सहित अन्य उपकरण बनाएंगी। इसके बाद उसे ब्लाकवार सोलर स्मार्ट शॉप में इसकी बिक्री होगी। खास बात यह है कि बाजार के दाम से सोलर के उपकरण काफी सस्ते होंगे। इसलिए इसकी अधिक डिमांड भी रहेगी।

जिले के पट्टी, आसपुर देवसरा, बाबा बेलखरनाथ धाम व मंगरौरा ब्लाक की 40 गरीब महिलाओं को सूचीबद्ध किया गया है। प्रेरणा ओजस परियोजना के अंतर्गत उन्नाव की झांसी रानी शंकुल समिति संस्था द्वारा महिलाओं को पांच माह पहले प्रशिक्षित किया जा चुका है। संस्थान के ट्रेनर उमेश पाल व विजय यादव ने महिला सुमन, रीता, किरन आदि को सप्ताह भर से अधिक दिनों तक प्रशिक्षित किया है। मध्य प्रदेश के चित्रकूट, झांसी समेत अन्य कई जिलों से सोलर उपकरण मंगाया जा चुका है। इसे पट्टी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सचिवालय परसनी में रखवाया गया है। इसी माह से सोलर के उपकरण को महिलाएं असेंबल करेंगी। इसके बाद इसकी खपत जिले के अलावा वाराणसी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित अन्य जिलों में होगी। खास बात यह है कि सभी ब्लाकों में आठ से 10 सोलर स्मार्ट शॉप खोली जाएगी। इसका संचालन समूह की महिलाएं करेंगी। सोलर के तैयार उपकरण को दुकान में रखवाया जाएगा। इसके बाद इसकी बिक्री होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक रतन कुमार मिश्रा, सुनीता सरकार, सुमन पांडेय, अख्तर मसूद ने भी महिलाओं को उपकरण तैयार करने के तरीके बताए थे।

----

सप्ताह भर से अधिक दिया था प्रशिक्षण

ग्राम सचिवालय परसनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सप्ताह भर से अधिक दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें महिलाओं को ट्रेनर ने सोलर के उपकरण बनाने की तरीके को बहुत बारीकी से बताया था। यहां तक कि ट्रेनरों ने महिलाओं से कई उपकरण को तैयार भी कराया, तब जाकर ट्रेनिग पूरी हो पायी।

-----

पट्टी समेत चार ब्लाकों की 40 महिलाओं को सोलर का उपकरण बनाने की ट्रेनिग नामित संस्था द्वारा पांच माह पहले दिया जा चुका है। सोलर के उपकरण भी आ चुके हैं। जल्द ही समूह की महिलाएं इसे असेंबल करना शुरू कर देंगी। ब्लाकवार सोलर स्मार्ट शॉप में इसकी बिक्री होगी।

- रतन कुमार मिश्रा, जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम)

chat bot
आपका साथी