सेवा से बदलेगा जीवन, आगे आएं महिलाएं : विजय

जासं प्रतापगढ़ सेवा ही रोटरी का ध्येय है। बड़ी चेचक और पोलियो के उन्मूलन में रोटरी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:59 PM (IST)
सेवा से बदलेगा जीवन, आगे आएं महिलाएं : विजय
सेवा से बदलेगा जीवन, आगे आएं महिलाएं : विजय

जासं, प्रतापगढ़ : सेवा ही रोटरी का ध्येय है। बड़ी चेचक और पोलियो के उन्मूलन में रोटरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह बात रोटरी के मंडलाध्यक्ष के विशेष प्रतिनिधि रहे रोटेरियन विजय सेठ ने कही। यह भी कहा कि वर्ष 2021-22 में जीवन को बदलने के लिए सेवा रोटरी का मूलमंत्र है। इस परिपेक्ष्य में हमें सेवा को प्राथमिकता पर रखना चाहिए। इसमें दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए।

विजय नगर के एक होटल में रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के पद ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे बच्चा बैंक फ्रेंडस ग्रुप, बीबीएफजी के संस्थापक टीचर राजेश कुमार को सम्मानित किया गया। सेंट्रल के जिला अध्यक्ष संदीप खरे और सचिव शरद केसरवानी के नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी को पद ग्रहण कराया गया। अध्यक्ष संदीप प्रकाश खरे ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव शरद केसरवानी ने सत्र 2019-20 तथा सत्र 2020-21 में क्लब द्वारा किए गए कार्यों सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। मंडलाध्यक्ष ने रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के किए गए कार्यों को प्रोत्साहन स्वरूप प्राप्त प्रशंसा पत्र तथा पुरस्कारों को प्रदर्शित किया। विशिष्ट अतिथि सह मंडलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय सेवा की महत्वपूर्ण इकाई है। अंत में राजेंद्र खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा.आलोक सक्सेना, अश्विनी केसरवानी, उमेश प्रताप सिंह, महिला सदस्यों में पूनम केसरवानी, रचना सक्सेना, डा. प्रीति पांडेय, सरदार करमजीत सिंह, डा. घनश्याम अग्रवाल, अख्तर मसूद शर्फुद्दीन, मनोज श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल मैनेजर बैंक आफ बड़ौदा, अभिषेक श्रीवास्तव मैनेजर एक्सिस बैंक, सुल्तानपुर से आकाश सेठ, राकेश अग्रवाल, अनुपम सिंह भी पहुंचे। संचालन संस्थापक सचिव डा. शिवमूर्ति लाल मौर्य ने किया।

chat bot
आपका साथी