वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह की मां का निधन

प्रतापगढ़ दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह की मां रेशमा सिंह का बुधवार को नि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:30 PM (IST)
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह की मां का निधन
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह की मां का निधन

प्रतापगढ़ : दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह की मां रेशमा सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित चल रही थीं। उनका उपचार प्रयागराज में चल रहा था। पिछले एक पखवारे से उनकी हालत नाजुक थी। बुधवार को दोपहर बाद उनकी हालत अचानक और बिगड़ गई तो स्वजन प्रयागराज ले गए। वहां पर शाम करीब छह बजे रेशमा सिंह ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी होने पर मीडिया के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। दैनिक जागरण प्रतापगढ़ कार्यालय में साथियों ने शोक सभा करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। दो मिनट का मौन रखा। उधर, उनके सेनानी नगर स्थित आवास पर लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। रात करीब आठ बजे पार्थिव शरीर लेकर स्वजन आवास पर पहुंचे तो लोगों की आंखें नम हो गईं। रेशमा सिंह महिला शक्ति वाहिनी की सदस्य भी रहीं थीं। सामाजिक कार्यों में बराबर सहभागिता करती थीं। उनके परिवार में पति उमा शंकर सिंह, छोटे पुत्र महेश व बहू उर्मिला सिंह समेत स्वजनों को लोग ढांढस बंधा रहे हैं। अंतिम संस्कार गुरुवार को रसूलाबाद में होगा। अंतिम यात्रा सुबह नौ बजे रवाना होगी। पड़ोस में नए वैरिएंट की दस्तक, बढ़ा खतरा : कोरोना के नए वैरिएंट के रूप में डेल्टा की दस्तक प्रयागराज में होने से बेल्हा तक दहशत है। वहां पर चार केस मिलने से जिले के लोग डरे हैं। विभाग भी चौकन्ना हो गया है।

जिले में चार दिन से कोरोना का एक भी केस नहीं है। इससे काफी राहत महसूस की जा रही है। बुधवार को भी कोई मरीज नहीं पाया गया, जबकि हर दिन चार हजार से अधिक लोगों की जांच की जा रही है, लेकिन अब यह राहत चिता में बदलती दिख रही है। प्रयागराज में केस मिलने से उसका असर यहां तक आ सकता है। प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने-जाने वाले हर दिन हजारों में होते हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा प्रतापगढ़ में कब पैदा हो जाए, कहा नहीं जा सकता। इसको लेकर सीएमओ ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को सतर्क किया है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे व रोडवेज के अफसरों से भी सहयोग मांगा गया है कि प्रयागराज से आने वाले यात्रियों की जांच कराएं।

chat bot
आपका साथी