धाविका से छेड़छाड़, एसपी ने दिए जांच के आदेश

प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी धाविका है। उससे गांव के शोहदों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:03 PM (IST)
धाविका से छेड़छाड़, एसपी ने दिए जांच के आदेश
धाविका से छेड़छाड़, एसपी ने दिए जांच के आदेश

प्रतापगढ़ : लालगंज कोतवाली के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी धाविका है। उससे गांव के शोहदों ने छेड़छाड़ की। इस पर एसपी ने जांच का आदेश दिया है।

वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहती थी। पिछले कुछ दिनों से गांव आ गई। घर के सामने मैदान में दौड़ने का अभ्यास करती थी। इस दौरान गांव के कुछ शोहदे उसे परेशान करने लगे। उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही धमकी भी दी। यही नहीं उसके मोबाइल पर गंदे मैसेज भी भेजे। इससे सहमी धाविका ने अभ्यास छोड़ दिया। इस किशोरी की मां ने थाने में सुनवाई न होने पर गुरुवार को एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सतपाल अंतिल ने मामले की जांच का आदेश सीओ लालगंज को दिया है। आरोपितों पर कार्रवाई को कहा है।

--

मासूम के साथ दुष्कर्म

संसू, परियावां : गांव के दो किशोरों ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया है। नवाबगंज थाना के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची के साथ यह कृत्य हुआ है। बच्चई ने अपने माता-पिता से पूरी घटना बतायी। मामला दो दिन पुराना है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही आरोपितों को हिरासत में लिया।

---

बदमाश हुआ गिरफ्तार

जासं, प्रतापगढ़ : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल र हे बदमाश जानी सिंह को गुरुवार को स्वाट टीम ने पकड़ लिया। वह सराय आनादेव जेठवारा का रहने वाला है। पुलिस ने सटीक सूचना पर उसे मऊआइमा से धर दबोचा।

chat bot
आपका साथी