ग्रामीणों में आक्रोश देखकर लौट गई राजस्व विभाग की टीम

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पचौरी गांव के चौराहे पर बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस के साथ पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:45 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:02 AM (IST)
ग्रामीणों में आक्रोश देखकर लौट गई राजस्व विभाग की टीम
ग्रामीणों में आक्रोश देखकर लौट गई राजस्व विभाग की टीम

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पचौरी गांव के चौराहे पर बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस के साथ पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा।

शुक्रवार को पट्टी तहसील के राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल अशर्फी लाल आसपुर देवसरा थाने के दो सिपाहियों के साथ पचौरी चौराहे पर स्थित ऊसर भूमि में गांव के लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। राजस्व कर्मियों की टीम पहुंचने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण राजस्व कर्मियों पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। ऐसे में राजस्व टीम लौट गई। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध व पुलिस बल की कमी के चलते अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका। भविष्य में पर्याप्त पुलिस बल के साथ बंजर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी