संसाधन का अकाल, कैसे होगा मच्छरों पर वार

प्रतापगढ़। हाल में ही लगातार दो दिनों तक बारिश होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों में अभी भी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM (IST)
संसाधन का अकाल, कैसे होगा मच्छरों पर वार
संसाधन का अकाल, कैसे होगा मच्छरों पर वार

प्रतापगढ़। हाल में ही लगातार दो दिनों तक बारिश होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों में अभी भी जलभराव है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। संक्रामक रोग के फैलने का डर बना हुआ है। नगर पालिका की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इसमें सहोदरपुर पूर्वी, भैरोपुर, बलीपुर, बेगमवार्ड, घोसियाना वार्ड, अस्पताल वार्ड, तहसील वार्ड, विवेक नगर, चिलबिला पूर्वी, सहोदरपुर पश्चिमी, धर्मशाला वार्ड, पड़ाव वार्ड, पटखौली वार्ड, करनपुर सिविल लाइन सहित अन्य वार्ड हैं। नगर पालिका के पास दवाओं का छिड़काव करने वाले उपकरण कम हैं। इसमें एंटी लार्वा स्प्रे मशीन 10, पावर मशीन तीन व दो फागिग मशीन है। इसके अलावा चार बड़ी मशीन है। कुछ खराब भी हैं। शहर की आबादी एक लाख से अधिक की है। ऐसे में मानक के अनुरूप दवाओं का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। यह लापरवाही नागरिकों को मुश्किल में डाल सकती हैं। नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि बारिश समाप्त होने के बाद से लगातार दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। सुबह व शाम अलग-अलग कर्मियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड में जाकर छिड़काव की हकीकत भी देखी जाती है। वार्ड के लोगों से भी इसका फीडबैक लिया जाता है।

---

बेल्हा घाट मोहल्ले में अधिक समस्या

बेल्हा घाट मोहल्ले के कई घरों में जलभराव हुआ है। नदी का कचरा बहकर लोगों के घरों में घुस गया है। गंदगी मोहल्ले में तैर रही है। इससे इस मोहल्ले में संक्रमण फैलने की अधिक आशंका बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी