रजिस्टार कानूनगो का हुआ सम्मान

लालगंज तहसील लालगंज सभागार में शनिवार को रिटायर्ड रजिस्टार कानूनगो आरके संघ के प्रद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:03 PM (IST)
रजिस्टार कानूनगो का हुआ सम्मान
रजिस्टार कानूनगो का हुआ सम्मान

लालगंज : तहसील लालगंज सभागार में शनिवार को रिटायर्ड रजिस्टार कानूनगो, आरके संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम लोचन त्रिपाठी व आरके अमरनाथ पटेल को अफसरों, अधिवक्ताओं व राजस्वकर्मियों ने सम्मानित किया। एसडीएम राहुल यादव ने कहा कि दोनों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने कहा कि हमें राम लोचन से कार्य के प्रति उत्तरदायित्व व निष्ठा की सीख लेनी चाहिए। नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में सत्यनिष्ठा सेवा का अलंकरण है। आल इंडिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, शरदचंद्र, अशोक द्विवेदी, मोहम्मद अकरम, राकेश कांत मिश्र, गणेश चितामणि, कुलदीप, श्रीकृष्ण मुरारी आदि ने भी रिटायर्ड साथियों का सम्मान किया। रिटायर्ड रामलोचन त्रिपाठी ने सेवाकाल के दौरान अफसरों व साथियों, अधिवक्ताओं से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया।

पंचायतों के विकास के लिए कार्य कर रही है भाजपा सरकार : प्रदेश व केंद्र की सरकार पंचायतों के विकास का कार्य कर रही हैं। यह सरकार गरीब, मजलूमों व पिछडे़ वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उक्त विचार शनिवार को स्थानीय ब्लाक में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने व्यक्त किया। संयोजक भाजपा नेता देशराज सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास खंड में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। इस मौके पर अंतू मंडल के अध्यक्ष शिव विलाश उमरवैश्य, प्रधान संघ अध्यक्ष भीम सिंह, प्रधान शिवकुमार सिंह , वंशराज सिंह, एडीओ आइएसबी शरद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी